bell-icon-header
कन्नौज

UP rain update:: कन्नौज में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट, अब उमस करेगी परेशान

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज दिन और रात में बारिश होने की संभावना है। बादल भी गरजने की जानकारी मिल रही है। अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।

कन्नौजJun 26, 2024 / 06:01 am

Narendra Awasthi

आईएमडी (monsoon update 2024) अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि गरज चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। कन्नौज में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में बदली की धूप लोगों को परेशान कर रही थी। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से बारिश होने की संभावना है। रात में भी पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। जोरदार बारिश होने की भी संभावना। ‌
यह भी पढ़ें

Good news स्कूल की छुट्टी को लेकर बड़ी खबर: जानें अब कब खुलेगा विद्यालय

मौसम विभाग के अनुसार सुबह से ही कन्नौज में बारिश होने की संभावना है। गरज चमक के साथ आंधी भी चलेगी। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 52% बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा रात का मौसम?

रात में भी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने जानकारी मिल रही है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 59% बारिश होने का अनुमान है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kannauj / UP rain update:: कन्नौज में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट, अब उमस करेगी परेशान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.