scriptमानसून 2024 फिर बदलेगा करवट, मौसम में आएगा जबरदस्त परिवर्तन, जाने इस हफ्ते कन्नौज का मौसम? | Monsoon 2024 change again, know weather of Kannauj this week? | Patrika News
कन्नौज

मानसून 2024 फिर बदलेगा करवट, मौसम में आएगा जबरदस्त परिवर्तन, जाने इस हफ्ते कन्नौज का मौसम?

Monsoon 2024 change again आईएमडी ने मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसके अनुसार मौसम में एक बार फिर जबरदस्त परिवर्तन आएगा। मानसून को लेकर के भी जानकारी दी गई है। जानते हैं 30 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच का मौसम कैसा रहेगा?

कन्नौजSep 29, 2024 / 09:32 pm

Narendra Awasthi

मौसम में फिर आएगा परिवर्तन
Kannauj Monsoon 2024 change again आईएमडी ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे। 30 सितंबर तक मौसम में बदलाव देखा जाएगा। हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में इस हफ्ते मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। आज रात और सोमवार की बारिश बारिश होने की संभावना है। ‌ इसके बाद मानसून वापस जाने की जानकारी मिल रही है। धीरे-धीरे तापमान फिर बढ़ेगा और बारिश भी काम हो जाएगी। रविवार तक का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।
यह भी पढ़ें

फर्रुखाबाद: बुलडोजर से ‌मकान गिराए जाने का मामला, अखिलेश यादव ने बताया राजनीतिक क्रूरता, सभी यादव

Kannauj Monsoon 2024 change again मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर अपना असर दिखाएंगी। देर रात बूंदाबांदी हो सकती है। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 30 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

कैसा रहेगा 30 सितंबर का मौसम?

Kannauj Monsoon 2024 change again मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात को आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 1, 2 और 3 अक्टूबर का मौसम?

Kannauj Monsoon 2024 change again मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 1 अक्टूबर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। बुधवार से तापमान फिर बढ़ने लगेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। गुरुवार 3 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ आसमान साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच का मौसम?

Kannauj Monsoon 2024 change again मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 4 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। खिली धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। 5 अक्टूबर शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा। रविवार 6 अक्टूबर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। खिली धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

Hindi News / Kannauj / मानसून 2024 फिर बदलेगा करवट, मौसम में आएगा जबरदस्त परिवर्तन, जाने इस हफ्ते कन्नौज का मौसम?

ट्रेंडिंग वीडियो