bell-icon-header
कन्नौज

योगी सरकार के मंत्री का पत्र सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव के नाम, जानें उन्होंने क्या लिखा

योगी सरकार के मंत्री ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर बधाई दी है। इसमें उन्होंने लोकतंत्र की खूबसूरती का भी जिक्र किया है। अखिलेश यादव ने बीजेपी के सुब्रत पाठक को भारी अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। जानते हैं असीम अरुण ने पत्र में क्या लिखा है?

कन्नौजJun 07, 2024 / 05:34 am

Narendra Awasthi

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी सफलता मिली है। कन्नौज से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत हासिल की है। उनकी जीत पर योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने लिखा है कि कन्नौज लोकतंत्र की खूबसूरती को बयां कर रहा है। सभी लोग मिलकर कन्नौज के विकास को और गति देने का काम करेंगे। जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी।
यह भी पढ़ें

साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले- 400 पार का नारा देने वाले करेंगे हार की समीक्षा

योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने पर आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हूं।

क्या लिखते हैं असीम अरुण?

असीम अरुण ने लिखा है कि यहां की रोचक स्थिति है।‌ नगर पालिका अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी का है, मैं भारतीय जनता पार्टी का विधायक हूं और आप समाजवादी पार्टी से सांसद चुने गए हैं। मेरी राय में यह भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती है। उन्होंने आगे लिखा कि हम सब मिलकर का कन्नौज के विकास को और गति देने में सफल होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में अखिलेश यादव ने बीजेपी के सुब्रत पाठक को हराकर जीत हासिल की है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kannauj / योगी सरकार के मंत्री का पत्र सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव के नाम, जानें उन्होंने क्या लिखा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.