bell-icon-header
कन्नौज

आईएमडी अपडेट: दो पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहा पश्चिमी हिमालय की ओर, इन जिलों में बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी हिमालय की ओर अगले चार-पांच दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहा है। जिसका असर मौसम पर पड़ेगा। आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे। ‌

कन्नौजFeb 01, 2024 / 06:46 am

Narendra Awasthi

मौसम विभाग ने बारिश की जानकारी दी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह और रात को कोहरे और धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। लखनऊ मंडल के उन्नाव शाहिद आसपास के जिलों में हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। ठंड का भी पड़ेगी। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि दोपहर में बादलों के आवाजाही के बीच हल्की-फुल्की धूप भी निकलेगी। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पश्चिमी हिमालय की ओर अगले चार-पांच दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहे हैं। जिसका असर मौसम पर पड़ेगा। उन्नाव में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की आशंका है। कन्नौज की भी यही स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें

उन्नाव: मां जानकी बिना श्री राम के विराजमान, यह है लव-कुश की कर्मस्थली, राम सर्किट में शामिल

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।

कन्नौज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में हासिल रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में हल्के-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है।

Hindi News / Kannauj / आईएमडी अपडेट: दो पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहा पश्चिमी हिमालय की ओर, इन जिलों में बारिश की संभावना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.