bell-icon-header
कन्नौज

कन्नौज में लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान गिरा, चार बच्चे दबे, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Continuous rain kutcha house collapsed, Four children trapped कन्नौज में हो रही लगातार बारिश से दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चा मकान गिरने से चार बच्चे दब गए। इधर मौसम विभाग ने देर रात बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

कन्नौजAug 28, 2024 / 05:14 pm

Narendra Awasthi

Continuous rain kutcha house collapsed, Four children trapped उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान गिर गया। जिसके नीचे चार बच्चे दब गए। स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। इधर मौसम विभाग ने शाम 7‌ बजे के आसपास बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचा था। जबकि न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। यह स्थिति देर रात 9:30 बजे तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया है।
यह भी पढ़ें

एक की उम्र 18 और दूसरे की 15 साल, एक ही दुपट्टे से लटकी मिली, जानते हैं एसपी ने क्या कहा?

Continuous rain kutcha house collapsed, Four children trapped कन्नौज में लगातार हो रही बारिश से दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चा मकान गिरने से चार बच्चे दब गए। आवाज इतनी जोरदार हुई की दूर तक आवाज सुनाई पड़ी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्ले वालों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। सभी बच्चों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत्यु घोषित कर दिया।
Continuous rain kutcha house collapsed, Four children trapped घटना के संबंध में रुखसाना ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चारों बच्चों को मोहल्ले वालों की मदद से निकालकर अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक एक बच्चे की मौत हो गई थी। डॉक्टर ने तीन अन्य को कानपुर रेफर कर दिया है। जिसमें दो की हालत नाजुक है‌। मौसम विभाग ने मौसम में 7 बजे के बाद‌ परिवर्तन आने की जानकारी दी है। जिसके अनुसार खूब बारिश हो सकती है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kannauj / कन्नौज में लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान गिरा, चार बच्चे दबे, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.