bell-icon-header
कांकेर

CG Rape and Suicide Case: दुष्कर्म पीड़िता की दर्दनाक दास्तां… इंसाफ नहीं मिला तो उठाया खौफनाक कदम, देखते रह गए माता-पिता

छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दुष्कर्म पीड़िता एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

कांकेरJun 18, 2024 / 02:44 pm

Kanakdurga jha

CG Rape and Suicide Case: भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के पिछेकट्टा में एक नाबालिग लड़की ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है। बताया जा रहा है मृतिका ने अपने घर मे ही फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। घटना के दौरान घर पर कोई नही मौजूद नही था। घर आने पर घटना (CG Rape and Suicide Case) की जानकारी हुई तो तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें

CG Minor Rape Case: नाबालिग के साथ जंगल और घर में बलात्कार… दिल दहला देगी हैवानियत की कहानी

CG Rape and Suicide Case: नाबालिग के साथ किया बलात्कार

दरअसल कुछ दिनों पूर्व ही रानवाही में उक्त नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना होने की बात सामने आई थी। पूर्व सरपंच आरोपी जगदु राम कोर्राम ने रिश्ते में अपनी नतनीन नाबालिग किशोरी को ग्राम रानवाही में अपने घर में लाकर 6वीं क्लास में भर्ती कराया था। इस दौरान आरोपी की नीयत नाबालिग के प्रति बिगड़ गई थी। मृतिका 10वीं क्लास के बाद अपने घर चली गई। पढ़ाई छोड़ दी।
एक साल बाद आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। प्रार्थी की ओर से गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज होने (CG Rape and Suicide Case) पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। आरोपी जगदू राम कोर्राम के कब्जे से नाबालिक को चरेंमरें में बरामद किया गया था।

Hindi News / Kanker / CG Rape and Suicide Case: दुष्कर्म पीड़िता की दर्दनाक दास्तां… इंसाफ नहीं मिला तो उठाया खौफनाक कदम, देखते रह गए माता-पिता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.