bell-icon-header
कांकेर

Chhattisgarh News: खंडी नदी के तेज बहाव में बही 2 महिलाएं, एक ने किसी तरह खुद की बचाई जान, दूसरे की मौत

Incident News: कांकेर जिले में नदी के तेज बहाव में बही महिला का शव बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला संबलपुर के ग्राम गोड़री पारा की निवासी थी।

कांकेरAug 02, 2024 / 02:19 pm

Khyati Parihar

Knaker News: प्रदेश के कांकेर जिले स्थित भानुप्रतापपुर में खंडी नदी के तेज बहाव में एक महिला बह गई है। बताया जा रह है कि ये महिला पांडरपूरी गांव की रहने वाली है। इस महिला की तलाश अब भी जारी है। नदी में बहे महिला को खोज ने में लिए कांकेर से गोताखोरों की टीम भेजी गई। हालांकि एक महिला का अब तक कोइ सुराग नहीं मिला हैं। गोताखोरों की टीम लगातार ही तलाश में जुटे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि दो महिला शाम 4 बजें करीब नदी पार कर रहे थीं। इसी बीच एक महिला नदी में बह गई। दूसरी महिला ने किसी तरह खुद को बचाया। इसके बाद उसने गांव आकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद जांच के लिए भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पंहुची। महिला को ढूंढने के लिए कांकेर से गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई हैं।
यह भी पढ़ें

CG Crime News: दूसरे को बैल देने पर टोका तो पति को ठोका, पत्नी ने कहा – आज इसका हाथ-पैर तोड़ ही देते हैं…बेटी के साथ मिलकर पीटा

एक महिला ने किसी तरह खुद को बचाया

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 4 बजे दुखबति बाई तारम और आंनदई पटेल अपने कछार जाने के लिए नदी पार कर रही थीं। इस दौरान पैर फिसलने से आंनदई पटेल नदी में बह गई। दुखबति तारम ने अपने आप को किसी तरह बचाया। गांववालों को इसकी सूचना दी। उन्होने गौरव चोपड़ा को बताया। उपसरपंच मौके पर पहुंचे। भानुप्रतापपुर से पुलिस भी बुलाई। मौके का निरीक्षण करने थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख और उनकी टीम पंहुची। जांच जारी है।

दूसरी महिला का शव बरामद

नदी के तेज बहाव में बही महिला का शव बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला संबलपुर के ग्राम गोड़री पारा की निवासी थी। नदी पार करते वक्त पानी के तेज बहाव में बह गई थी। सूचना पर गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर आज महिला का शव बरामद किया गया है।

Hindi News / Kanker / Chhattisgarh News: खंडी नदी के तेज बहाव में बही 2 महिलाएं, एक ने किसी तरह खुद की बचाई जान, दूसरे की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.