bell-icon-header
जोधपुर

Rajasthan News : राजस्थान में मासूम बेटी के साथ ऐसा खौफनाक काम करने जा रही थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा…

Rajasthan News : समझाइश के बाद महिला परिजनों के साथ जाने के लिए तैयार हो गई।

जोधपुरMay 21, 2024 / 03:19 pm

Rakesh Mishra

Rajasthan News : जोधपुर के कायलाना झील में आत्महत्या करने के लिए एक महिला अपनी मासूम बेटी के साथ पहुंची थी। महिला झील के किनारे बेटी के साथ रो रही थी। इस दौरान ही गोताखोरों की नजर महिला पर पड़ गई। वे महिला को बचाने के लिए दौड़ पड़े। इस बीच महिला बेटी को लेकर झील की तरफ कूदने के लिए दौड़ी, लेकिन गोताखोर भरत चौधरी, ओमप्रकाश, राजू, गणेश और कानाराम ने महिला को रोका लिया। इसके बाद कायलाना झील चौकी के कांस्टेबल रमेश विश्नोई और दिनेश सोढा मौके पर पहुंचे और महिला को बाहर लाया गया। इसके बाद परिजनों को मामले की सूचना दी गई। हालांकि समझाइश के बाद महिला परिजनों के साथ जाने के लिए तैयार हो गई।

पहले भी हो चुकी है आत्महत्या

बता दें कि कुछ समय पहले ही जोधपुर के कायलाना झील में एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। परिजन का कहना था कि वह मानसिक बीमार थी। गोताखोर भरत चौधरी ने बताया कि सुबह एक महिला ऑटो रिक्शा लेकर आई। चालक ने उसे कायलाना झील पर छोड़ दिया। इसके बाद महिला ने झील में छलांग लगा दी। वहां घूम कोई रहे लोगों ने देखा तो दीवार पर लिखे मोबाइल नंबर से गोताखोरों को सूचना दी। गोताखोर भरत चौधरी व महादेव टीम के शंकर, अचला, रामू कानाराम, ओमप्रकाश, लक्ष्मण, नारायण तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस चौकी से कांस्टेबल रमेश विश्नोई और दिनेश बिश्नोई भी आ गए। करीबन 15-20 मिनट में महिला को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें

बेटे और चार सहकर्मियों के साथ बांसवाड़ा आई उदयपुर की महिला का फोटो वायरल, होटल मालिक का बेटा, दामाद सहित 4 गिरफ्तार

Hindi News / Jodhpur / Rajasthan News : राजस्थान में मासूम बेटी के साथ ऐसा खौफनाक काम करने जा रही थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.