scriptRajasthan Rain: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, राजस्थान में 3 दिन चलेगा आंधी के साथ बारिश का दौर, IMD Alert जारी | Rajasthan rains new forecast by the meteorological department rain for three days from 10 may imd alert | Patrika News
जोधपुर

Rajasthan Rain: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, राजस्थान में 3 दिन चलेगा आंधी के साथ बारिश का दौर, IMD Alert जारी

Rajasthan Rain: राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां 12 मई तक जारी रहने के आसार

जोधपुरMay 07, 2024 / 12:28 pm

Rakesh Mishra

Rajasthan Rain: पूरे प्रदेश में पश्चिमी गर्म हवाएं चलने से लगाातर तीसरे दिन तापमान इस साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचता हुआ दिखा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी दो तीन दिन अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। आज 7 मई को जोधपुर संभाग में कहीं कहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं 8 और 9 मई को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं कहीं अधिकतम तापमान के 43 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान लू भी चल सकती है।

10 मई से बदलेगा मौसम

विभाग के अनुसार 10 और 11 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10 मई से ही उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश की संभावना है। इसके प्रभाव से 11 मई से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने और हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है। राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां 12 मई तक जारी रहने के आसार हैं। वहीं दूसरी तरफ जोधपुर सहित प्रदेश के 15 स्थानों पर पारा 42 डिग्री के पार निकल गया। जोधपुर में तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन था।

जोधपुर में भीषण गर्मी

तापमान अधिक रहने से दोपहर में भीषण गर्मी रही। मानो आसमां से अंगारे बरस रहे हो। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी पारे की उड़ान जारी रहेगी। तापमान के 43 से 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। विशेषज्ञों ने दोपहर के समय जरुरत होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। अधिक देर तक धूप में रहने से हीट स्ट्रोक का खतरा बना हुआ है। सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य था। भोर से ही सूरज के भृकुटि तानने से सुबह 8 बजे से ही गर्मी का अहसास शुरू हो गया। धूप चुभने लग गई। जैसे जैसे सूरज क्षितिज पर चढ़ने गया, आसमां से अंगारे बरसने लगे। दोपहर होते होते पारा 42.2 डिग्री पर आ गया जो इस साल का सर्वाधिक तापमान था। दोपहर में भीषण गर्मी और गर्म हवा के कारण सडक़ें तपने लग गई।

Hindi News/ Jodhpur / Rajasthan Rain: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, राजस्थान में 3 दिन चलेगा आंधी के साथ बारिश का दौर, IMD Alert जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो