bell-icon-header
जोधपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलीं सूर्यकांता व्यास, जोधपुर के विकास पर की चर्चा

Rajasthan Politics: उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान सीएम से जोधपुर शहर के विकास के लिए बजट में विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया।

जोधपुरJun 23, 2024 / 11:10 am

Rakesh Mishra

Rajasthan Politics: पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता सूर्यकांता व्यास ‘जीजी’ ने शनिवार को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने जीजी की कुशलक्षेम पूछने के साथ जोधपुर शहर के विकास को लेकर भी चर्चा की। सूर्यकांता व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री से सूरसागर क्षेत्र में ठप पड़े विकास कार्य चालू करवाने और जन सुविधाएं बढ़ाने का आग्रह किया गया। उन्हाेंने बताया कि मुलाकात के दौरान सीएम से जोधपुर शहर के विकास के लिए बजट में विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेविका संघ से जुड़कर समाजसेवा का कार्य करने वालीं जीजी का राजनीतिक सफर लंबा है। बात 1965 की है उस समय राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर, गुरुजी जोधपुर प्रवास पर थे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेविका व जनसंघ की सदस्य जीजी पानी की समस्याओं के विरोध के लिए अपने साथ केवल 5 महिलाओं को लेकर निकलीं, जिन्हें भी वह बहुत समझा-बुझाकर लाई थी। जीजी ने उस समय कलक्ट्रेट के बाहर पांच महिलाओं के साथ मटकी फोड़कर धरना-प्रदर्शन किया। शाम को जब वे गुरुजी से मिलने गई व घटना बताई, तो गुरुजी को आश्चर्य हुआ। साथ ही वे प्रसन्न हुए कि महिलाओं में समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत आ गई।

शुरू हुआ राजनीति सफर

इस घटना के बाद जीजी का राजनीतिक सफर हुआ। जीजी 1972 में पहली बार नगर परिषद सदस्य बनी। इसके बाद जीजी भाजपा जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा प्रदेशाध्क्ष बनी। 1990-92 में नवीं विधानसभा में पहली बार विधायक बनी। जीजी अब तक दो बार पार्षद व छह बार विधायक रह चुकी है। वहीं, भाजपा संगठन में विभिन्न उच्च पदों पर रह चुकी है।
यह भी पढ़ें

Rajasthan News: अब और आसान होगा सफर, राजस्थान के इस हाईवे पर बनेंगे 6 ओवरब्रिज

संबंधित विषय:

Hindi News / Jodhpur / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलीं सूर्यकांता व्यास, जोधपुर के विकास पर की चर्चा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.