bell-icon-header
जोधपुर

राजस्थान में गरजे केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, बयान से खलबली, बोले- नए राष्ट्र की कल्पना कर रही हैं ममता बनर्जी

जोधपुर में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरीराज सिंह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के लिए रेड कार्पेट बिछा रहीं

जोधपुरJul 28, 2024 / 10:27 am

Rakesh Mishra

Rajasthan News: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत दुनिया का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। अब समय आ गया है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बने। इसके लिए सड़क से लेकर संसद तक बहस होनी चाहिए। बढ़ती जनसंख्या एक चुनौती है। अवसर भी है और विस्फोटक भी है।
उन्होंने कहा कि भारत विश्व की 20 प्रतिशत आबादी वाला देश बन गया है। हमारे पास 4 प्रतिशत जमीन बची है। 2.5 प्रतिशत पानी बचा है। अब इस पर कानून बनना चाहिए। उन्होंने हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम को लेकर जोधपुर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कृषि के बाद रोजगार देने वाला सेक्टर हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम है।

ममता बंगाल में नए राष्ट्र की कल्पना कर रही

दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हो रही नीति आयोग की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नहीं पहुंचने के विषय पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री को सूचित कर बैठक में नहीं आए हैं। वे कोई कांग्रेसी मुख्यमंत्री नहीं है, जो प्रधानमंत्री का विरोध कर रहे हैं।
बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राजनीतिक कलाकारी में माहिर है। बंगाल में भी वह हिंदुओं के साथ कला का प्रदर्शन कर रही है। बांग्लादेशी और रोहिंग्यों को उन्होंने रेड कारपेट दे दिया है। इससे वहां हिंदू को वहां से पलायन करना पड़ रहा है। हिंदू डरा हुआ है। वहां से सारे लोग धीरे-धीरे पलायन कर रहे हैं। वहां के हालात ठीक नहीं है। व्यवसायी बंगाल छोड़कर जा रहे हैं। ऐसे हालात डराने वाले है। पूरा माहौल भयावह बना हुआ है। वह मुख्यमंत्री होते हुए भी वहां पर एक नए राष्ट्र की कल्पना कर रही हैं।
यह भी पढ़ें

Rajasthan News: गरीब भी कोर्ट के फैसले को पढ़ व समझ सके: ओम बिरला

संबंधित विषय:

Hindi News / Jodhpur / राजस्थान में गरजे केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, बयान से खलबली, बोले- नए राष्ट्र की कल्पना कर रही हैं ममता बनर्जी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.