छह विधानसभा क्षेत्रों ने दिया साथ
जोधपुर लोकसभा में आठ में से छह विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा को अंतिम राउंड तक बढ़त मिली। फलोदी व लोहावट सिर्फ दो जगह ही कांग्रेस लीड ले सकी। हालांकि मतगणना के दौरान कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी। कई बार जोधपुर शहर, सूरसागर और पोकरण में भी लीड बनाई, लेकिन उसे यथावत नहीं रख सकी।जसवंत नाम के तीन व्यक्ति सांसद रहे
- वर्ष 1957 में दूसरी लोकसभा के लिए कांग्रेस के टिकट पर जसवंत राज खड़े हुए। उन्होंने निर्दलीय नरेंद्र कुमार को हराया।
- वर्ष 1989 में जसवंत सिंह जसोल सांसद बनें। उन्होंने अशोक गहलोत को हराया था। हालांकि वे दो साल ही सांसद रहे।
- वर्ष 1999 और वर्ष 2004 में लगातार दो बार जसवंत सिंह विश्नोई सांसद रहे।
अशोक गहलोत पांच बार रहे सांसद
अशोक गहलोत 1980, 1984, 1991, 1996 और 1998 में जोधपुर से सांसद रहे। गहलोत ने केवल तीन बार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया।जोधपुर से अब तक ये रहे हैं सांसद
- 1952 में हनवंत सिंह
- 1952 में जसवंत राज (उपचुनाव)
- 1957 में जसवंत राज
- 1962 में लक्ष्मीमल सिंघवी
- 1967 में एनके सांघी
- 1971 में कृष्णा कुमारी
- 1977 में रणछोड़दास गट्टानी
- 1980 में अशोक गहलोत
- 1984 में अशोक गहलोत
- 1989 में जसंत सिंह जसोल
- 1991 में अशोक गहलोत
- 1996 में अशोक गहलोत
- 1998 में अशोक गहलोत
- 1999 में जसवंत सिंह विश्नोई
- 2004 में जसवंत सिंह विश्नोई
- 2009 में चंद्रेश कुमारी
- 2014 में गजेंद्र सिंह शेखावत
- 2019 में गजेंद्र सिंह शेखावत
यह भी पढ़ें