scriptJodhpur Voilence : दो और महिलाओं ने दर्ज करवाई एफआइआर, अब तक तीन मामले दर्ज | Jodhpur Voilence: Two more women filed FIR, three cases registered so far | Patrika News
जोधपुर

Jodhpur Voilence : दो और महिलाओं ने दर्ज करवाई एफआइआर, अब तक तीन मामले दर्ज

सूरसागर में दो गुटाें के बीच उपद्रव का मामला : 7 और आरोपी जेल से गिरफ्तार- उपद्रव भड़काने वालों की अब तक पहचान नहीं कर पाई पुलिस

जोधपुरJun 26, 2024 / 12:48 am

Vikas Choudhary

Jodhpur voilence

सूरसगार के व्यापारियों का मोहल्ला में व्याप्त सन्नाटा।

जोधपुर.

सूरसागर के व्यापारियों का मोहल्ला व आस-पास के क्षेत्र में गत दिनों दो गुटों के बीच पथराव व उपद्रव के संबंध में सूरसागर थाने में मंगलवार को दो और एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस ने जेल से सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, उपद्रव भड़काने वालों की पुलिस अभी तक पहचान नहीं कर पाई है। क्षेत्र में अभी भी पुलिस तैनात है और हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राजेश कुमार यादव ने बताया कि प्रकरण में सूरसागर निवासी लाजवंती देवी गहलोत और सुभाष चौक में ट्रैक्टर मालिक की ओर से बैतुल ने उपद्रवियों के खिलाफ दो एफआइआर दर्ज कराई है। थानाधिकारी की ओर से 67 नामजद व अन्य के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है। जेल से सात और आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। अब तक 51 आरोपी एफआइआर में दर्ज किए जा चुके हैं।
गत शनिवार देर रात उपद्रव के दौरान लाजवंती देवी मकान के बाहर खेल रहे अपने पोते को लेने गई थी। तभी एक पत्थर महिला की आंख पर लगा था। जिससे उन्हें दिखाई देना बंद हो गया था।
वहीं, बैबुल का आरोप है कि सुभाष चौक में सड़क किनारे उसके बेटे की ट्रैक्टर व ट्रॉलीखड़ी थी। उप्रदवियों ने तोड़-फोड़ करने के बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर ट्रैक्टर में आग लगा दी थी। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका था, लेकिन तब तक ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा बुरी तरह जल गया था। उसकी घर में भी तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया।

Hindi News/ Jodhpur / Jodhpur Voilence : दो और महिलाओं ने दर्ज करवाई एफआइआर, अब तक तीन मामले दर्ज

ट्रेंडिंग वीडियो