scriptMonsoon Update 2024 : राजस्थान में इस साल मानसून में कितनी होगी बारिश, दो मासूम बच्चे इस दिन करेंगे बड़ी भविष्यवाणी | Forecast about monsoon 2024 in Rajasthan | Patrika News
जोधपुर

Monsoon Update 2024 : राजस्थान में इस साल मानसून में कितनी होगी बारिश, दो मासूम बच्चे इस दिन करेंगे बड़ी भविष्यवाणी

Rajasthan Monsoon Forecast 2024: धणी अनुष्ठान 4-5 घंटे तक चलता है। इस अनुष्ठान में मूल केन्द्र बिन्दु दो कम उम्र के बालक होते हैं, जिनका धणी अनुष्ठान के लिए चयन किया जाता है

जोधपुरMay 07, 2024 / 04:00 pm

Rakesh Mishra

Monsoon Update 2024
Monsoon Prediction 2024: घांची समाज का पारम्परिक ‘धणी’ अनुष्ठान आखा तीज शुक्रवार को मनाया जाएगा। समाज के धार्मिक-सामाजिक अनुष्ठान में मारवाड़ का मानसून और संकेतों के आधार पर देश-प्रदेश की राजनीतिक स्थितियां, बीमारियां, काल-सुकाल का संकेत दिए जाते हैं। यह आयोजन घांची समाज की सोजतिया बास घांची समाज विकास समिति की ओर से बाईजी का तालाब स्थित बगेची में किया जाएगा।

तैयारियों को लेकर चर्चा

सोजतिया बास घांची समाज विकास समिति के अध्यक्ष गंगाराम सोलंकी व सचिव कमलेश भाटी ने बताया कि बैठक में शुक्रवार को होने वाले धणी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इसमें राजेन्द्र सोलंकी, सत्यनारायण सोलंकी, मगराज भाटी, श्यामलाल भाटी, जितेन्द्र सोलंकी, जगदीश पवार, रमेश सोलंकी, रमेश धाणदिया, रामेश्वर निकुब मौजूद थे।

दो बालक होते हैं मूल केन्द्र बिन्दु

धणी अनुष्ठान 4-5 घंटे तक चलता है। इस अनुष्ठान में मूल केन्द्र बिन्दु दो कम उम्र के बालक होते हैं, जिनका धणी अनुष्ठान के लिए चयन किया जाता है। अनुष्ठान में दोनों बालकों को स्नान के बाद आमने-सामने खडा किया जाता है। उनके हाथों मे बांस की दो खप्पचियां, इनमें एक पर कुमकुम तो दूसरी पर काजल लगाया जाता है। इनमें कुमकुम लगी खप्पची को सुकाल (अच्छा जमाना) व काजल लगी खप्पची को काल (अकाल) के रूप में दर्शाया जाता है। उसके नीचे बनी मिट्टी की वेदी पर सात तरह के अनाज, गुड़ व पताशे रखे जाते हैं। बाद में हवन वेदी पर एक थम्ब पर सूल (देसी बबूल का कांटा) लगा दिया जाता है। हवन अनुष्ठान के दौरान यह बालक खप्पचियां लिए खड़े रहते है। खप्पची के सूल से टकराने पर संकेत दिए जाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान यह बालक खड़े रहते हैं।

Hindi News/ Jodhpur / Monsoon Update 2024 : राजस्थान में इस साल मानसून में कितनी होगी बारिश, दो मासूम बच्चे इस दिन करेंगे बड़ी भविष्यवाणी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो