bell-icon-header
झुंझुनू

राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा दांव, रिपीट हुई सरकार तो महिलाओं को सालाना मिलेंगे 10 हजार रुपए

Rajasthan Congress: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज झुंझुनूं में जनसभा के दौरान गृहणियों के लिए बड़ी घोषणाएं की। इसकी जानकारी पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी थी।

झुंझुनूOct 25, 2023 / 05:02 pm

Akshita Deora

Rajasthan Congress: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज झुंझुनूं में जनसभा के दौरान गृहणियों के लिए बड़ी घोषणाएं की। इसकी जानकारी पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी थी। सभा के दौरान दो बड़ी घोषणाएं की जिसमें पहली 1.4 करोड़ जनता को 500 रुपए में गैस सिलेंडर और दूसरी गृह लक्ष्मी गारंटी के तहत हर गृहणी को सालाना ₹10000 देने का वादा किया। हालांकि ये घोषणाएं आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने पर ही पूरी की जाएंगी।

प्रियंका गांधी की बजाय गहलोत ने की घोषणा
पहले प्रियंका गांधी द्वारा ये घोषणाएं होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई। इस पर गहलोत ने एक जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज हमारी दो गारंटियों की घोषणा हुई, हम चाहते थे कि ये गारंटी प्रियंका गांधी घोषित करें, लेकिन उन्होंने मुझे इसकी जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: आम आदमी पार्टी राजस्थान के लिए आज जारी करेगी पहली लिस्ट, 30 प्रत्याशियों को मिलेगा मौका




दो किश्त में मिलेगी राशि
अगर कांग्रेस की सरकार रिपीट होती है और गृह लक्ष्मी गारंटी योजना लागू होती है तो महिला मुखियाओं को सालाना 10 हजार रुपए दिए जाएंगे जो सीधे महिलाओं के खाते में आएंगे। बताया जा रहा है कि ये राशि खाते में दो बार किश्तों में आएंगे।

Hindi News / Jhunjhunu / राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा दांव, रिपीट हुई सरकार तो महिलाओं को सालाना मिलेंगे 10 हजार रुपए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.