महीने के आखरी में बहुत कम हो जाएगा तापमान मौसम के बदलाव के चलते आखिरी महीने तक तापमान बहुत कम हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। जहां रविवार को 16 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम 24 डिग्री तक रहा। वहीं अब दिसंबर के आखिरी दिनों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
आसमान में छाए हैं बादल झांसी में लगातार 4 दिन से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सोमवार को सुबह से ही आसमान बादलों से पट गया है। हवा 8 KM प्रति घंटा की स्पीड से चल रही है। दिन में इसकी रफ्तार बढ़कर 10 KM प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।