bell-icon-header
झांसी

चपरासी पति की मौत के बाद प्रशासन के पास पहुंचीं तीन पत्नियां, दावे सुनकर हैरान रह गए अधिकारी

झांसी के सिंचाई विभाग में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। विभाग में तैनात एक चपरासी की मृत्यु के बाद, उसकी तीन पत्नियां अनुकंपा नौकरी के लिए आवेदन लेकर पहुंच गईं। तीनों महिलाओं ने खुद को मृतक की पहली पत्नी बताते हुए शादी के दस्तावेज भी पेश किए।

झांसीJun 09, 2024 / 08:20 pm

Ramnaresh Yadav

नौकरी के लिए पहुंची तीन पत्नियां – फोटो : सोशल मीडिया

Jhansi News: मानव जीवन में विवाह एक पवित्र बंधन होता है, पर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर एक ही बंधन में तीन महिलाएं शामिल हों तो क्या होगा? जी हां, झांसी के सिंचाई विभाग में कुछ ऐसा ही हुआ है। विभाग में तैनात एक चपरासी की मृत्यु के बाद उसकी तीन पत्नियां अनुकंपा नौकरी के लिए सामने आ गई हैं।

हैरान कर देने वाला दावा

चपरासी संतोष कुमार माताटीला का 6 फरवरी को कैंसर से निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद तालबेहट निवासी क्रांति वंशकार ने खुद को संतोष की पत्नी बताते हुए अनुकंपा नौकरी के लिए आवेदन किया। थोड़े दिनों बाद भोपाल निवासी सुनीता वर्मा भी पत्नी होने का दावा करते हुए सामने आईं। दोनों ने शादी के दस्तावेज भी पेश किए।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…

जैसे ही दो महिलाओं के दावे की जांच शुरू हुई, तभी तालबेहट की ही रहने वाली राजो भी सामने आ गईं। राजो ने भी खुद को संतोष की पत्नी बताया और नौकरी की मांग की। तीनों महिलाओं के दावे और पेश किए गए दस्तावेजों ने विभाग के अधिकारियों को हैरान कर दिया।

अब कौन है असली पत्नी?

अब विभाग के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन तीनों में से कौन सी महिला संतोष कुमार की असली पत्नी है? विभाग पुराने दस्तावेजों को खंगाल रहा है और संतोष के कार्यकाल वाले स्थानों पर भी जांच कर रहा है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jhansi / चपरासी पति की मौत के बाद प्रशासन के पास पहुंचीं तीन पत्नियां, दावे सुनकर हैरान रह गए अधिकारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.