scriptझांसी की दुल्हन ने अमेरिकी दूल्हा संग लिए 7 फेरे, देसी गानों पर जमकर नाचे विदेशी बाराती | Jhansi bride took 7 rounds with American groom | Patrika News
झांसी

झांसी की दुल्हन ने अमेरिकी दूल्हा संग लिए 7 फेरे, देसी गानों पर जमकर नाचे विदेशी बाराती

झांसी की एक युवती ने अमेरिका के रहने वाले युवक से लव मैरिज की है। शादी समारोह में अमेरिका से आए बाराती देसी गानों की धुन पर जमकर थिरके। दूल्हे ने घोड़े पर बैठकर भारतीय परंपरा को निभाया।

झांसीNov 07, 2023 / 07:15 am

Ramnaresh Yadav

Jhansi bride took 7 rounds with American groom

भारतीय परंपरा के साथ हुई अमेरिकन युवक से झांसी की युवती की शादी।

देसी और विदेशी शादी का जश्न खजुराहो में मनाया गया। जहां अमेरिकन पूरे भारतीय परिधान में नजर आए। विवाह की सभी रस्में एक होटल में संपन्न हुई। सात फेरे लेने के बाद दुल्हन और दूल्हे ने अपने से बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। विदेशियों को भारतीय संस्कृति में देखकर वहां मौजूद सभी रिश्तेदार गद-गद हो गए।

खूब नाचे बाराती

शादी समारोह में विदेश से भारत आए बाराती देसी कपड़े पहने हुए थे। दूल्हा घोड़े पर बैठा तो बुंदेलखंड के बैंड भी बजने लगे। जैसे ही भारतीय और बुंदेली गानों की धुन बजी तो बाराती डांस करने लगे। दूल्हे से भी नहीं रहा गया तो वह पहले घोड़े पर बैठा-बैठा थिरकने लगा और बाद में नीचे उतर कर जमकर नाचा।
American groom follows Indian tradition
दोनों ने की लव मैरिज

झांसी की रहने वाली लड़की अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी। तभी इन दोनों में प्यार हो गया। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो दोनों घरों की रजामंदी ली गई। परिवार की सहमति के बाद विवाह तय हुआ। और शादी अमेरिका से नहीं बल्कि बुंदेलखंड से करने की तय हुई।
हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी

खजुराहो में मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लिए और वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। जब विदेशी दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर निकला तो लोगों। के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बना। शादी की सभी रस्में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई।

Hindi News/ Jhansi / झांसी की दुल्हन ने अमेरिकी दूल्हा संग लिए 7 फेरे, देसी गानों पर जमकर नाचे विदेशी बाराती

ट्रेंडिंग वीडियो