bell-icon-header
झांसी

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का होगा विकास, देखें फोटो

इसका ऐलान यहां आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में मंच से किया गया।

झांसीSep 03, 2017 / 01:09 pm

नितिन श्रीवास्तव

1/2
मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्र, छात्राएं परिश्रम करते हुए सफलता के शिखर तक पहुंच सकते हैं। छात्रों को तकनीकी क्षेत्र के माध्यम से विकास कर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने संस्था के विकास के लिए विधायक निधि से 10 लाख रूपए उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस अवसर पर एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि संस्था के विकास में वे पांच लाख रूपए दिये जाने का पूर्ण प्रयास करेंगी। आरपी.निरंजन ने कहा कि संस्था से उनका गहरा नाता रहा है एवं छात्रों को अनुशासन में रहकर संस्था का गौरव बढ़ाना चाहिए।
2/2
पुरातन छात्र नवीन शुक्ला ने बांसुरी वादन तथा राज शर्मा ने गीतों की सुन्दर प्रस्तुति दी। इस दौरान प्राविधिक शिक्षा के नवनियुक्त ब्रांड एम्बेसडर अशोक गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके साथ प्रभाकर पांडेय, सलिल अवस्थी, संजीव दीक्षित, आरके सिंह, सत्यप्रकाश शुक्ला आदि पुरातन छात्रों की समस्त कार्यकारिणी को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य जेएल वर्मा ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विभिन्न ब्रांचों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं माडल प्रदर्शनी में चुने गए छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Hindi News / Photo Gallery / Jhansi / राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का होगा विकास, देखें फोटो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.