bell-icon-header
झालावाड़

IMD Weather Alert: अभी अभी आई बड़ी खबर, मौसम विभाग ने अचानक जारी कर दिया इन 9 जिलों में Yellow Alert

IMD Weather Alert : राजस्थान में बिपरजॉय की तबाही के बाद अब मौसम करवट ली है। प्रदेश में चक्रवाती तूफ़ान का असर अब कमजोर पड़ गया है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। यही हाल आस-पास के जिलों में भी रहा।

झालावाड़Jun 22, 2023 / 01:16 pm

Kirti Verma

IMD Weather Alert : राजस्थान में बिपरजॉय की तबाही के बाद अब मौसम करवट ली है। प्रदेश में चक्रवाती तूफ़ान का असर अब कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बारां, टोंक, कोटा, झालावाड़, बूंदी में जिलो मे मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि कमजोर संरचनाएं,कच्चे घरों, दीवारों बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

मौसम विभाग के माने तो राजस्थान में 24 जून से मौसम एक बार फिर मौसम करवट लेगा और बारिश का दौर शुरु होगा।

यह भी पढ़ें

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अगले 3 घंटे का Yellow Alert

 

https://twitter.com/IMDJaipur/status/1671752590349193218?ref_src=twsrc%5Etfw

उमस से हुए आमजन परेशान
चक्रवाती तूफ़ान से आमजन को गर्मी से राहत मिली तो वहीं कई जिलों में तबाही केहालात हो गए। तूफानी बारिश से बाद अब राहत मिली है। दिन में अधिकांश जिलों में धूप खिली। तेज धूप में पारा भी चढ़ गया। हवा रुकने से तेज उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 3-4 दिन मौसम शुष्क रहेगा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। यही हाल आस-पास के जिलों में भी रहा।

यह भी पढ़ें

तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

जल्द दस्तक देगा मानसून
मानसून से ठीक पहले चक्रवाती तूफान ने प्रदेश के कुछ जिलों में बाढ़ के हालात बना दिए हैं। ज्यादातर जिलों में अच्छी बरसात हुई है। वहीं अब जल्द ही मानसून भी खुशखबर देने वाला है। मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है और 30 जून तक प्रदेश में एंट्री कर लेगा।

 

 

 

Hindi News / Jhalawar / IMD Weather Alert: अभी अभी आई बड़ी खबर, मौसम विभाग ने अचानक जारी कर दिया इन 9 जिलों में Yellow Alert

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.