मृतक के बड़े भाई धीरज सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले ऋषिराज की शादी भवानी मंडी क्षेत्र के गांव गरनावद मे हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही उसकी पत्नी मांगू कंवर को उसके पीहर पक्ष के लोग ससुराल भेजने में आनाकानी करते आए हैं। इसी बीच उसकी पत्नी को ससुराल भेजने के नाम पर पीहर पक्ष के लोगों ने उनसे करीब 5 से 7 लाख रुपए भी ले लिए। पिछले महीने भी मांगू कवर अपने पीहर गरनावद गई थी , लेकिन वापस लौटकर नहीं आई।
यह भी पढ़ें
डीप डिप्रेशन अगले 96 घंटे कराएगा राजस्थान में भारी बारिश, इन संभागों के लिए आया IMD Double ALERT
इसी बीच ऋषिराज दो बार गरनावद जाकर उसे वापस लाने का प्रयास कर चुका था, लेकिन ससुराल वालों ने उसे भेजने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को जब वह ससुराल से वापस लौटा तब काफी परेशान था और इसी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने ऋषिराज के परिजनों से लिखित में शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू की है। गांव वालों ने बताया कि ऋषिराज बेहद गरीब परिवार से है। उसके पिता नाथू सिंह तीन चार बीघा जमीन पर खेती करते हैं। मृतक के दो भाई धीरज सिंह और विक्रम सिंह खेती-बाड़ी में अपने पिता का सहयोग कर घर खर्च चलाते हैं।
यह भी पढ़ें