bell-icon-header
जौनपुर

2 महीने बाद जिंदा हुई दफन की गई युवती, पुलिस को फिर से खोलना पड़ा केस, जानें क्या है मामला 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां दो महीने पहले दफन की गई लड़की फिर से जिंदा पाई गई। पुलिस ने इस केस को दोबारा से उसकी जांच शुरू कर दी है।

जौनपुरSep 17, 2024 / 01:37 pm

Swati Tiwari

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के बेसव नदी में दो महीने पहले एक युवती की लाश मिली थी। एक परिवार ने लाश की पहचान अपनी बेटी के रूप में की थी। दो महीने पहले वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। लेकिन जब पुलिस को अनजान लाश मिली तो परिवार ने उसे अपनी मरी हुई बेटी समझ लिया। बाद में परिवार वालों ने उस लाश का अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

2 महीने बाद बॉयफ्रेंड संग नजर आई लड़की 

सोमवार को इस कहानी में नया ट्विस्ट आया। जिस युवती के नाम पर शिनाख्त की गई थी उसे पुलिस ने प्रेमी के साथ पकड़ लिया। प्रयागराज में पकड़ी गई लड़की से पुलिस पुछताछ कर रही है। लड़की ने बताया कि लड़की को पहले से पता था कि उसके घरवाले कभी भी उसे स्वीकार नहीं करेंगे इसलिए वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। 

पूरे घटनाक्रम की फिर से होगी जांच 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लाश की शिनाख्त करके उसे परिजनों को सौंप दिया गया था। आत्महत्या का मामला मानकर इस केस को बंद कर दिया गया था। केस बंद होने के बाद लड़की को अपने बॉयफ्रेंड के साथ देखा गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अब दो महीने पहले बेसव नदी में जो लाश मिली थी उसकी नए सिरे से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम में किसका हाथ रहा-इसकी बारीकी से पड़ताल की जाएगी। उधर, इस पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Hindi News / Jaunpur / 2 महीने बाद जिंदा हुई दफन की गई युवती, पुलिस को फिर से खोलना पड़ा केस, जानें क्या है मामला 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.