यह भी पढ़ें : Sports News : 11 तीरंदाजों का हुआ राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन इन दिग्गजों के बीच होगा सीधा मुकाबला जशपुर से भाजपा की ओर से जशपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष रहीं, रायमुनी भगत को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर उतारा गया है। इनके मुकाबले कांग्रेस की ओर से वर्तमान विधायक विनय भगत चुनावी मैदान में हैं। कुनकुरी में भाजपा की ओर से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे, विष्णु देव साय चुनावी मैदान में हैं, उनके मुकाबले कांग्रेस की ओर से वर्तमान विधायक और संसदीय सचिव रहे यूडी मिंज चुनावी मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें : मतदान दलों को कराया मतदान कराने का अभ्यास जिले की तीसरी विधानसभा सीट पत्थलगांव में भी भाजपा ने जिले की तेजतर्रार महिला नेत्री और रायगढ़-जशपुर लोकसभा की सांसद गोमती सायको चुनावी मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस की ओर से आठ बार विधायक रहे प्रदेश के सबसे वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारे गए हैं।