गंदगी और बजबजाती नालियों ने जीना मुहाल कर दिया है। लोगों की इस समस्या को दूर करने कोई आगे नहीं आता। हालांकि, पालिका ने कई विकास कार्य किए हैं। लेकिन, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता होनी चाहिए। जनता धूल से मुक्ति चाहती है। शहर का दम घुंट रहा है। पास में बड़े उद्योग होने से शहर राखड़ से पट रहा है। उद्योगों को चाहिए कि प्रदूषण कम करने के लिए जरूरी उपकरणों का इंतजाम करें। एनजीटी के सभी नियमों का पालन करें। शहर अब भी बिजली, पानी, नाली की समस्या से जूझ रहा है। जनप्रतिनिधि इसे दूर करने पर ध्यान नहीं देते। इसके चलते लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
हैल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारें नवल अग्रवाल ने कहा, नगर में चिकित्सा की समस्या सबसे बड़ी समस्या है। नगर में विकास के लिए विधायक अपनी क्षमता के हिसाब से काम करते आए हैं। लेकिन, अकलतरा को अब भी बहुत सी सुविधाओं की जरूरत है। खासतौर पर हैल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार की काफी ज्यादा जरूरत है।
मतदाता को जागरूक करें भोजराम शर्मा ने कहा, अकलतरा में साफ पानी बड़े मुद्दों में से एक है। पत्रिका का ये अभियान लोगों को जागरूक करने में प्रभावी रहेगा। इस अभियान का व्यापक प्रभाव मतदान के दिन देखने को मिलेगा। शहर में गर्मी के समय पीने का साफ पानी बड़ी मुश्किल से मिलता है। ये एक बड़ी समस्या है।
जो काम करे, उसे ही चुनें प्रो. रमाकांत सिंह ने कहा, शहर में विकास के लिए जो काम करे, हमें उसे ही वोट करना चाहिए। शिक्षा की माकूल सुविधा हो, इस ओर जनप्रनिधियों को ध्यान देना चाहिए। सड़क, बिजली, पानी की समस्या बरकरार है। पत्रिका का जागो जनमत अभियान सराहनीय है।
शिक्षा सुविधा बेहतर हो चंदन शर्मा ने कहा, शहर में शिक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं है। आत्मानंद स्कूल तो खुल रहे हैं। लेकिन, पढ़ाई का स्तर बेहद कमजोर है। इसके चलते पालक निजी स्कूलाें की ओर रुख कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की समुचित व्यवस्था हो, ताकि निचले तबके के बच्चे भी अच्छी तालीम हासिल कर सकें।
सेल्फी लेने जब युवा खुद खींचे चले आए…
पत्रिका की जनादेश यात्रा अपने तीसरे पड़ाव अकलतरा विधानसभा से गुजर रही थी, तब नगर के कुछ युवा जनादेश वैन के साथ सेल्फी लेने खुद ब खुद खींचे चले आए। युवक-युवतियों ने कहा कि पत्रिका का यह अभियान काफी सराहनीय है। इससे उन्हें मतदान की प्रेरणा मिली। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए औरों को भी इसी तरह आगे आना चाहिए। उन्होंने पत्रिका की जनादेश यात्रा को देश की तरक्की का अभियान बताया।