दरअसल, भवरमाल रोहदा निवासी अश्रय कंवर चांपा के पीआईएल में काम करता है। शनिवार की दोपहर महुदा गांव होकर स्नान करने हसदेव नदी गया था। वह स्नान कर रहा था। तभी वह गहरे पानी में चला गया। उसे आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए। आखिरकार पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। तकरीबन 12 लोगों की गोताखोरों की टीम मौके पर खोजबीन कर रहे हैं लेकिन आश्रय का सुराग नहीं लगा है।
रात होने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया। इस दौरान उसके परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को बिलासपुर से एसडीआरएफ की 12 लोगों की टीम पहुंची और खोज बीन शुरू किया। बताया जा रहा है की हसदेव नदी के नीचे पांच से छह फिट का जल कुंभी है जिसके कारण से खोजने में परेशानी आ रही है। बता दें कि युवक की शादी हो चुकी है और उसकी एक छोटी बच्ची भी है।