जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना के गांव भुईगांव निवासी मनोज दिनकर बीजापुर जिले के सीएएफ कैंप में तैनात था। इस संबंध में बताया गया कि सीएएफ कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान की हालात गंभीर है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि सहायक सेनानी 15 वीं बटालियन बीजापुर डीपी बड़ा ने की थी। यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना अंतर्गत का है।
मृत जवान का बड़ा भाई शशि दिनकर भी फौजी है। उन्होंने बताया की घटना के तुरंत बाद उसे विडियो कॉल किया गया था। जिसमें उन्होेंने बताया कि उसे गोली मारी गई है। वह कुछ और कहना चाह रहा था, लेकिन आवाज साफ सुनाई नहीं दी। इसके बाद उसने अन्य साथियों का फोन आया। मृतक के भाई ने रिपोर्ट देखने के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। 27 जून से गोली लगने से घायल मनोज दिनकर का इलाज रायपुर अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को मनोज मे अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज के निधन की सूचना मिलने के बाद भुईगांव में रह रहे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मनोज की मां और पत्नी बेसुध हो गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें