bell-icon-header
जालोर

Jalore-Sirohi Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: वैभव गहलोत को लगा झटका, चुनाव हारे

Jalore-Sirohi Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को कांग्रेस ने जालोर-सिरोही से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार लुंबाराम चौधरी से है।

जालोरJun 04, 2024 / 02:33 pm

Rakesh Mishra

Jalore Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंगलवार को हुई मतगणना में जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से वैभव गहलोत को बड़ा झटका लगा है। वैभव चुनाव हार गए हैं। भाजपा के उम्मीदवार लुंबाराम चौधरी ने यह चुनाव जीता है।
वैभव गहलोत इससे पहले जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके है। यहां 26 अप्रेल को मतदान हुआ था और कुल 62.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र में कुल 22.89 लाख वोटर्स हैं। जालोर-सिरोही अनुसूचित जाति-जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। इनकी संख्या 8 लाख से अधिक है। वहीं, सामान्य वर्ग में कलबी(पटेल) तीन लाख, देवासी 2.10 लाख, मूल ओबीसी 4 लाख, राजपूत व भोमिया 1.50 लाख, ब्राह्रमण व वैश्य सहित अन्य सवर्ण 3.20 लाख व मुस्लिम नब्बे हजार प्रमुख मतदाता है।

पिछले चुनाव का क्या रहा परिणाम?

जालोर लोकसभा सीट पर साल 2019 के आंकड़े की बात करें तो बीजेपी पार्टी के देवजी पटेल ने 7,72,383 वोटों से जीत हासिल की थी। उनके सामने कांग्रेस पार्टी के रतन देवासी रहे थे। जीत का अंतर 2,61,020 वोट का रहा था।
यह भी पढ़ें

Nagaur Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: नागौर सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना पूरी, हनुमान बेनीवाल 3848 वोटों से आगे

संबंधित विषय:

Hindi News / Jalore / Jalore-Sirohi Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: वैभव गहलोत को लगा झटका, चुनाव हारे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.