bell-icon-header
जालौन

Jalaun News: महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, एंबुलेंस की लापरवाही से सभी की मौत!

Jalaun News: जालौन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन एंबुलेंस सेवा में देरी के कारण सभी नवजातों की मौत हो गई। यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की कमी पर सवाल उठाती है।

जालौनJul 20, 2024 / 03:37 pm

Ramnaresh Yadav

महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म

Jalaun News: जालौन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन एंबुलेंस सेवा में देरी के कारण सभी नवजातों की मौत हो गई। यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की कमी पर सवाल उठाती है।
Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन दुर्भाग्य से सभी नवजातों की मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा में देरी को बच्चों की मौत का कारण बताया है।

ये है पूरा मामला 

माधोगढ़ विकासखंड क्षेत्र के गोहन गांव की रहने वाली श्रीदेवी, पत्नी रवि राजपूत को शुक्रवार दोपहर 12 बजे के आसपास प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और श्रीदेवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ ले जाया जा रहा था।

उरई रेफर कर दिया

लेकिन रास्ते में ही गांव कुरसेड़ा के पास श्रीदेवी की प्रसव पीड़ा तेज हो गई और एंबुलेंस में ही उन्होंने चार बच्चों को जन्म दिया। तीन लड़कियां और एक लड़का। डिलीवरी के बाद, सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चों की कमजोर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया।
लेकिन दुर्भाग्य से, एंबुलेंस की खराब स्थिति के कारण, अस्पताल पहुंचने से पहले ही सभी नवजातों की मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर एंबुलेंस मिलने से उनके बच्चों की जान बच सकती थी।
इस घटना पर जालौन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनडी शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जालौन डीएम राजेश कुमार पांडेय ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए माधौगढ़ के एसडीएम को मौके पर भेजा है और सीएमओ नरेंद्र देव शर्मा से रिपोर्ट मांगी है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jalaun / Jalaun News: महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, एंबुलेंस की लापरवाही से सभी की मौत!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.