bell-icon-header
जैसलमेर

बारिश के बाद भी उमस से नहीं मिली राहत, रात का पारा न्यूनतम स्तर पर रहा

जैसलमेर में तेज गर्मी के बाद शनिवार शाम को तूफानी हवाओं के साथ आई बारिश के बाद रात तो काफी ठंडी हो गई लेकिन रविवार को दिनभर उमस भरा वातावरण बना रहने की वजह से लोग परेशान होते रहे।

जैसलमेरJun 09, 2024 / 08:39 pm

Deepak Vyas

जैसलमेर में तेज गर्मी के बाद शनिवार शाम को तूफानी हवाओं के साथ आई बारिश के बाद रात तो काफी ठंडी हो गई लेकिन रविवार को दिनभर उमस भरा वातावरण बना रहने की वजह से लोग परेशान होते रहे। दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले 41.5 था वहीं न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय कमी रिकॉर्ड की गई। शनि व रविवार की दरम्यानी रात को बारिश के असर की वजह से 21.1 डिग्री तक लुढक़ गया। इस वजह से छतों पर व खुले में सोने वाले लोगों को चादर या हल्के कम्बल ओढऩे पड़े। रविवार को मौसम लगभग खुल गया और आकाश साफ बना रहा। दोपहर बाद आकाश में बादल घिर आए। वैसे दिन में कई बार धूप-छांव का भी वातावरण बना।

फिर बढ़ा गर्मी का असर, बादलों से मिली कुछ राहत

पोकरण. क्षेत्र में दो दिन पूर्व बारिश के बाद रविवार को तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही गर्मी का असर बढऩे से जनजीवन प्रभावित हुआ। रविवार को सुबह आसमान साफ होने से सूर्य की तेज किरणें निकली। 10 बजे बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर में गर्मी का असर बढ़ गया और तापमान 38-39 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन दोपहर 2 बजे बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। जिससे मौसम धूप छांव का हुआ और कुछ राहत मिली, लेकिन गर्मी का असर शाम तक जारी रहा।

Hindi News / Jaisalmer / बारिश के बाद भी उमस से नहीं मिली राहत, रात का पारा न्यूनतम स्तर पर रहा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.