bell-icon-header
जैसलमेर

गड़ीसर में मिले शव की पहचान, परिजन दिल्ली से जैसलमेर पहुंचे

-भवन निर्माण में सरिया बांधने का काम करने आया था मृतक

जैसलमेरDec 26, 2023 / 08:45 pm

Deepak Vyas

गड़ीसर में मिले शव की पहचान, परिजन दिल्ली से जैसलमेर पहुंचे

जैसलमेर के ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर में बीते रविवार को जिस व्यक्ति का शव मिला था, उसकी पहचान हो गई है। यह शव दिल्ली निवासी रूपसिंह (38) पुत्र दिलीपसिंह का था। वह एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति के साथ जैसलमेर आया था। बताया जाता है कि वह यहां भवन निर्माण में सरिया बांधने का काम करने आया था। यहां पहुंचे रिश्तेदार सुखपालसिंह ने बताया कि गत शनिवार को उन्हें फोन आया था कि रूपसिंह यहां से रवाना हो गया है। जब दो दिन बीतने के बाद भी रूपसिंह घर नहीं पहुंचा और उसके फोन भी नहीं लगा, तब परिवार के लोग उसकी तलाश में जैसलमेर आए। यहां पुलिस से सम्पर्क करने पर उन्हें उसका शव गड़ीसर में मिलने की जानकारी मिली है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से गत दिनों से मोर्चरी में रखवाए रूपसिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो घायल
फलसूंड. क्षेत्र के मानासर गांव के पास मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो जने गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मानासर निवासी खेतसिंह (30) अपने घर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार मानासर निवासी देवाराम (55) से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों जने घायल हो गए। उन्हें निजी वाहन से तत्काल फलसूंड के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद देवाराम को जोधपुर रैफर कर दिया। जबकि खेतसिंह को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

Hindi News / Jaisalmer / गड़ीसर में मिले शव की पहचान, परिजन दिल्ली से जैसलमेर पहुंचे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.