bell-icon-header
जैसलमेर

स्वर्णनगरी में दिन में जलन, रात का पारा और बढ़ा

स्वर्णनगरी में गर्मी के तेवर निरंतर सख्त बने हुए हैं। शहर में तीखी धूप और चिपचिपाती उमस के कारण ऐसा लगता है मानो मई और जून का समय फिर से लौट आया है।

जैसलमेरSep 26, 2024 / 08:38 pm

Deepak Vyas

स्वर्णनगरी में गर्मी के तेवर निरंतर सख्त बने हुए हैं। शहर में तीखी धूप और चिपचिपाती उमस के कारण ऐसा लगता है मानो मई और जून का समय फिर से लौट आया है। दिन के अलावा अब रात में भी जैसलमेरवासियों को राहत नहीं मिल पा रही है। रात का पारा लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.0 और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया। तापमान की यह स्थिति लगभग दो महीनों के अंतराल के बाद बनी है। सुबह से तेज गर्मी का दौर शुरू होता है जो दिनभर जारी रहता है।

बिजली की आंख-मिचौली ने हालत खराब की

भीषण होती गर्मी के हालात के बीच गुरुवार को जैसलमेर के विभिन्न हिस्सों में विद्युत आपूर्ति की आवाजाही ने लोगों को हैरान कर दिया। सुबह से शाम की अवधि में कई बार बिजली गुल रही और लोग गर्मी के मारे तड़पने लगे। विद्युत आपूर्ति में व्यवधान से उकताए लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते रहे।

Hindi News / Jaisalmer / स्वर्णनगरी में दिन में जलन, रात का पारा और बढ़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.