bell-icon-header
जैसलमेर

जागा जनमत: 82.04 प्रतिशत डाले मत -मतदाताओं ने उत्साह के साथ बोली लोकतंत्र की जय

जैसलमेर में 77.56 व पोकरण में 87.10 फीसदी

जैसलमेरNov 26, 2023 / 06:20 pm

Deepak Vyas

जागा जनमत: 82.04 प्रतिशत डाले मत -मतदाताओं ने उत्साह के साथ बोली लोकतंत्र की जय

ऐतिहासिक मतदान। जोश से लबरेज। लोकतंत्र के प्रति भरपूर आस्था। मताधिकार के प्रति पूर्ण जागरूकता। सरकार चुनने की संपूर्ण सावधानी। एक दिन के राजा और भाग्य विधाता बने मतदाता ने संवैधानिक ताकत का पूरा जोर लगाया। राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान की जागरुकता की प्रेरणा ने रेगिस्तान में नई सफलता के आयाम को छुआ। जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले की दो विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। सुबह से देर शाम तक चले मतदान में जिले में करीब 82.04 प्रतिशत मत डाले गए। कुल मतदाता 476535 में से 390945 मत पड़े है। दोनों विधानसभाओं में जैसलमेर में 77.56 और पोकरण में 87.10 प्रतिशत मतदान रहा। छिटपुट वारदात के अलावा कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। दिन भर मतदाताओं ने गर्मजोशी से मतदान किया। जिले में हल्की ठंडक के बीच सुबह 7 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। शुरुआती 2 घंटों में मतदान धीमी गति से हुआ। जैसे-जैसे दिन चढ़ा केंद्रों पर मतदाताओं की आवक में बढ़ोतरी होती गई। दोपहर में अधिकांश मतदान केंद्रों पर लम्बी कतारें देखी गई। पहली बार मतदान करने वालों से लेकर वृद्धों, दिव्यांगों और महिलाओं ने प्रदेश की सरकार के साथ अपना प्रतिनिधि चुनने में जोरदार उत्साह दर्शाया। उत्साह रहा चरम पर -महिलाओं ने मतदान को उत्सव की तरह मनाया और सज-धजकर पहुंची -बुुजुर्गों को बैलेट से वोट की सुविधा दी गई थी लेकिन वे भी मतदान पहुंचे -बीमार लोगों को कहीं पर खाट पर लाया गया तो कहीं व्हील चेयर पर पहुंचे मतदान करने -प्रवासियों ने पहुंचकर किया मतदान -सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस का पुख्ता प्रबंध -शहर हो या गांव, महिला मतदाताओं ने सज-धज के साथ केंद्र पर पहुंची -कई महिलाओं ने गोद में नन्हें-मुन्ने बच्चों को गोद में लेकर मतदान केंद्र पहुंची। -इस बार निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 2 घंटे अतिरिक्त समय दिया। -आयोग ने प्रात: 7 से सायं 6 बजे तक मतदान करवाया। नवाचारों ने मनमोहा सेल्फी स्टेण्ड पर फोटो खिंचवाने का उत्साह इस बार अधिकाधिक रहा। इसको लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपना फोटो खिंचवाया। ऐसे बढ़ता गया मतदान -जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र -प्रात: 9 बजे तक 7.55 प्रतिशत -सुबह 11 बजे तक 22.52 प्रतिशत -दोपहर 1 बजे तक 42.8 प्रतिशत -दोपहर 3 बजे तक 59.90 प्रतिशत -शाम 5 बजे तक 72.54 अंतिम रूप से करीब 77.56 प्रतिशत मतदान हुआ। पोकरण विधानसभा क्षेत्र प्रात: 9 बजे तक 7.45 प्रतिशत सुबह 11 बजे तक 27.01 प्रतिशत दोपहर 1 बजे तक 48.51 प्रतिशत दोपहर 3 बजे तक 67.51 प्रतिशत शाम 5 बजे तक 81.12 अंतिम रूप से करीब 87.10 प्रतिशत मतदान हुआ। पर्यवेक्षक ने किया अवलोकन जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक ने अन्य अधिकारियों के साथ मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया। पर्यवेक्षक ने गफूर भ_ा स्थित विद्यालय में बने 3 मतदान केंद्रों पर वोटिंग को देखा और वहां वोटर मित्र के रूप में तैनात स्कूली बच्चों से बातचीत की। यहां सूची से नाम नदारद जैसलमेर. विधानसभा चुनावों की मतदाता सूचियों में ऐसे कई शहरी मतदाताओं के नाम नदारद थे, जिन्होंने 4 साल पहले नगरपरिषद के लिए हुए चुनाव में मतदान किया था। नाराज मतदाताओं ने इस संबंध में रोष जताया। एक बीएलओ ने बताया कि स्थानीय निकाय की मतदाता सूचियां विधानसभा से अलग होती है।

Hindi News / Jaisalmer / जागा जनमत: 82.04 प्रतिशत डाले मत -मतदाताओं ने उत्साह के साथ बोली लोकतंत्र की जय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.