bell-icon-header
जैसलमेर

एक और सीसुब जवान की तबीयत बिगड़ी, जोधपुर रैफर किया

जैसलमेर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान का स्वास्थ्य बिगड़ गया और उसे तेज बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया।

जैसलमेरMay 31, 2024 / 08:25 pm

Deepak Vyas

जैसलमेर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान का स्वास्थ्य बिगड़ गया और उसे तेज बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया। जहां प्रारम्भिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जोधपुर रैफर कर दिया। फिजिशियन डॉ. रोहिताश गुर्जर ने बताया कि वह अचेत था। जानकारी के अनुसार बल की 92 बटालियन में तैनात एमएल डोगरा को शुक्रवार दोपहर स्वास्थ्य खराब होने के कारण बरमसर से जैसलमेर अस्पताल लाया गया। उसे तेज बुखार था। बताया जाता है कि जवान दो दिन पहले ही कश्मीर से जैसलमेर लौटा है। संभवत: मौसम के एकदम से पलटने से की वजह से वह बीमार हो गया। जानकारी के अनुसार पूर्व में जिन दो बल के जवानों को भर्ती करवाया गया था, उन्हें स्वस्थ होने के कारण अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ऐसे ही गत दिनों बल के जवान अजय कुमार की बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो चुकी है।

Hindi News / Jaisalmer / एक और सीसुब जवान की तबीयत बिगड़ी, जोधपुर रैफर किया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.