bell-icon-header
जयपुर

World Environment Day : सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा अनंत अंबानी का ‘वानतारा’ पोस्ट, अब तक 5 लाख लोग देख चुके, फुकरा स्टार वरुण शर्मा भी आए नजर

Anant Ambani Vantara : आज विश्व पर्यावरण दिवस पर वानतारा के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया, जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

जयपुरJun 05, 2024 / 03:16 pm

Supriya Rani

Anant Ambani : अनंत अंबानी का ‘वानतारा’ 3000 एकड़ क्षेत्र में फैला है जो जानवरों के लिए समर्पित जमीन है। वानतारा के माध्यम से छोटे अंबानी यानी अनंत अंबानी, भारत और विदेश दोनों में घायल और खतरे में पड़े जानवरों के बचाव, उपचार, देखभाल और पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित करने की एक व्यापक पहल कर रहे है। वनतार सेंटर जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के ग्रीन बेल्ट के भीतर 3,000 एकड़ में फैला है। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर वानतारा के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया, जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो में कई नामी सितारे जैसे भूमि पेडनेकर, क्रिकेटर केएल राहुल, फुकरा स्टार वरुण शर्मा, फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी कुशा कपिला, जान्हवी कपूर के साथ अजय देवगन भी दिखाई दे रहे हैं। विश्व पर्य़ावरण दिवस पर यह वीडियो लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए जागरूक कर रहा है।

‘वन है तो हम हैं, हम है तो वन है…’

वन है तो हम हैं, हम है तो वन है… स्लोगन पर बना यह वीडियो लोगों को काफी प्रभावित करता दिखा। अब तक इस वीडियो को करीब 5 लाख लोग देख चुके हैं। पोस्ट पर लोगों ने कई सकारात्मक कमेंट्स किए। कुछ लोगों ने लिखा कि अनंत अंबानी ने वानतारा की शुरुआत कर बहुत अच्छी पहल की, यह काफी प्रभावशाली है। कइयों ने इसे इनोवेटिव बताया।

वानतारा का यह वीडियो कर रहा प्रकृति प्रेम के लिए जागरूक

एक मिनट के इस वीडियो में नामी हस्तियों ने कहा कि यह पर्यावरण हमारा है, यह हमपर निर्भर है कि भविष्य के लिए हम इसे कैसे सुरक्षित रखते हैं। आज से ही हर किसी को इसके लिए छोटी-बड़ी पहल करनी चाहिए। यह मेरा, यह आपका, यह हम सबका है, हमारी संपत्ति है, वन है तो हम हैं…हम है तो वन है। ये दुनिया हमारी है इसलिए इसकी देखभाल करना, इसे सुरक्षित रखना, यह हम सबकी जिम्मेदारी है।

यह है अंबानी के वानतारा की खासियत

वनतार सेंटर जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के ग्रीन बेल्ट के भीतर 3,000 एकड़ में फैला है, वहां करीब तीन हजार एकड़ में फैला ग्रीन बेल्ट है। इसी ग्रीन बेल्ट में दुनिया भर के जानवरों और वन्य जीवों के संरक्ष का काम वनतारा प्रोजेक्ट के तहत हो रहा है। वहां देश-विदेश के घायल, शोषित और लुप्त होने के कगार पर पहुंच गए बेजुबानों का रेस्क्यू कर इलाज किया जाता है। इलाज पूरा हो जाने के बाद उनका पुनर्वास भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें

Latest BJP News: भाजपा का गढ़ ढहाने में विफल रहे कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / World Environment Day : सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा अनंत अंबानी का ‘वानतारा’ पोस्ट, अब तक 5 लाख लोग देख चुके, फुकरा स्टार वरुण शर्मा भी आए नजर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.