bell-icon-header
जयपुर

सस्पेंस खत्म: एक अक्टूबर से नहीं बदलेगा स्कूलों में समय, नए आदेश हुए जारी

October school schedule : इस संबंध में 30 सितम्बर यानी सोमवार को आदेश जारी हो गए हैं। गर्मियों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किए हैं।

जयपुरSep 30, 2024 / 04:15 pm

rajesh dixit

जयपुर। एक अक्टूबर से राजस्थान के स्कूलों में समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा। एक अक्टूबर से आगामी 15 अक्टूबर तक स्कूलों का समय सुबह सात बजे दोपहर एक बजे तक ही रहेगा। इस संबंध में 30 सितम्बर यानी सोमवार को आदेश जारी हो गए हैं। गर्मियों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किए हैं।
पिछले दो साल से एक अक्टूबर से नहीं बदलता है समय
दरअसल, शिक्षा विभाग की शिविरा पंचाग के अनुसार एक अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू हो जाता है। इसके अनुसार एक अक्टूबर से 31 मार्च तक स्कूलों का समय सुबह दस बजे शाम चार बजे तक किया जाता है। लेकिन पिछले दो वर्षों से अक्टूबर में तेज गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग हर बार एक अक्टूबर से स्कूल समय नहीं बदल रहा है।
यह भी पढ़ें : कैबिनेट की बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण फैसले, तबादलों को लेकर अब आया यह नया अपडेट

यह हुए आदेश जारी
माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने तीस सितम्बर को दोपहर में आदेश जारी किए हैं। इसमें लिखा है कि शीतकाल में विद्यालय संचालन की अवधि पूर्व में 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक थी। लेेकिन अब संशोधित तिथि अनुसार शीतकाल में विद्यालय संचालन की अवधि 16 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक रहेगी।
शिक्षक संगठनों ने की थी समय नहीं बदलने की मांग
राजस्थान के शिक्षक संगठनों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देकर एक अक्टूबर से समय नहीं बदलने की मांग की थी। शिक्षक संगठनों का कहना है कि स्कूलों के समय में बदलाव 15 अक्टूबर तक टाल देना चाहिए, जब मौसम ठंडा हो जाएगा और बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले दो साल से ऐसा ही हो रहा है। वर्ष 2022 और 2023 में भी 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक स्कूलों का समय नहीं बदला गया था और वह सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक ही चला था।
यह भी पढ़ें : राजस्थान : चूहों के आतंक से परेशान हो अब सरकार ने उठाया यह ‘बड़ा कदम’, आज व कल इस इलाके में चूहों की खैर नहीं…

यह भी पढ़ें : चूहों की वजह से जयपुर में जाम, वाहन रेंगने पर मजबूर, सड़कों पर थमा यातायात

यह भी पढ़ें : अलार्म…! राजस्थान में सरकारी नौकरी की ओर ‘पहला ‘ कदम उठाने का ‘आखिरी’ मौका, अब सिर्फ एक दिन ही शेष

Hindi News / Jaipur / सस्पेंस खत्म: एक अक्टूबर से नहीं बदलेगा स्कूलों में समय, नए आदेश हुए जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.