bell-icon-header
जयपुर

अब दिन एक—एक मिनट बड़े होते जाएंगे, रात पर भी पड़ेगा असर… जानें वजह

Makar Sankranti 2023: माघ कृष्ण सप्तमी पर शनिवार को रात 8 बजकर 45 मिनट पर सूर्यदेव ने मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही सूर्य का उत्तरायण आ गए है। वहीं दिन तेज गति से बढ़ने और रातें छोटी होना शुरू हो जाएगी।

जयपुरJan 15, 2023 / 11:43 am

Girraj Sharma

अब दिन एक—एक मिनट बड़े होते जाएंगे, रात पर भी पड़ेगा असर… जानें वजह

जयपुर। माघ कृष्ण सप्तमी पर शनिवार को रात 8 बजकर 45 मिनट पर सूर्यदेव ने मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही सूर्य का उत्तरायण आ गए है। इसके साथ ही आज से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। वहीं दिन तेज गति से बढ़ने और रातें छोटी होना शुरू हो जाएगी, यानी दिन रोजाना एक—एक मिनट बढ़ते जाएंगे और रातें एक—एक मिनट छोटी होती जाएगी।

ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि अब धीरे—धीरे दिन बड़े होने लग जाएंगे और रातें छोटी होना शुरू होगी। 25 दिसम्बर से दिन आधे—आधे मिनट बड़े हो रहे थे, जो अब एक—एक मिनट बढ़ना शुरू होंगे, इस क्रम से बढ़ने से 21 मार्च को दिन—रात बराबर हो जाएंगे। उसके बाद दिन बडे और राते छोटी होना शुरू हो जाएगी।

अब रोजाना एक—एक का अंतर
ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि अभी रातें 13 घंटा 31 मिनट और दिन 10 घंटा 29 मिनट का हो रहा है। आज दिन 10 घंटा साढ़े 29 मिनट का रहेगा, रात 13 घंटा 30 मिनट की रहेगी, जो अब रोजाना एक—एक का अंतर आता जाएगा। यानी रातें एक—एक मिनट छोटी और दिन एक—एक मिनट बड़े होने शुरू जाएंगे। 16 जनवरी को 10 घंटा 30 मिनट का दिन रहेगा, वहीं रात 13 घंटा 30 मिनट की रहेगी। ऐसे रोजाना दिन और रात में एक—एक मिनट का अंतर होता जाएगा। सूर्य का उत्तरायण होने का राजस्थान पर सूर्य की किरणे सीधे पड़ने लग जाएगी, वहीं सर्दी का प्रभाव कम होता जाएगा।

जून तक 49 दिन शादी—ब्याह…
ज्योतिषाचार्य डॉ रवि शर्मा ने बताया कि सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही शादी—ब्याह मांगलिक कार्य शुरू गए है। साल 2023 में खूब शादी—ब्याह होंगे। जून तक करीब पांच माह में ही 49 दिन शादी—ब्याह के पंचांगीय मुहूर्त रहेंगे। इनमें सबसे अधिक मई में 16 दिन विवाह मुहूर्त है। वहीं जून में 12 दिन शहनाइयां बजेगी। जबकि फरवरी में 11 दिन और जनवरी में 8 दिन विवाह मुहूर्त रहेंगे। इस बीच मार्च में भी दो दिन पंचांगीय विवाह मुहूर्त रहेंगे।

 

यह भी पढ़े: राजस्थान का एक शहर ऐसा, जहां जनवरी में मनती है दीपावली… देखें आतिशबाजी

6 महीने के लिए उत्तरायण रहेंगे सूर्यदेव
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि हिंदू पंचांग की काल गणना के आधार पर जब सूर्य मकर राशि से मिथुन राशि की यात्रा करते हैं, तब इस अंतराल को उत्तरायण कहा जाता है। ऐसे में सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही उत्तरायण शुरू हो गया है। उत्तरायण पर्व का विशेष महत्व होता है। सूर्यदेव के उत्तरायण होने पर पवित्र नदियों में स्नान, ध्यान और दान किया जाता है। वहीं नए कार्य, गृह प्रवेश, यज्ञ, व्रत – अनुष्ठान, विवाह, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते है। सूर्यदेव 6 महीने के लिए उत्तरायण रहेंगे, इसके बाद 6 महीनों के लिए दक्षिणायन होंगे।

Hindi News / Jaipur / अब दिन एक—एक मिनट बड़े होते जाएंगे, रात पर भी पड़ेगा असर… जानें वजह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.