bell-icon-header
जयपुर

नाहरगढ़ पहाड़ी पर सफाई का विशेष अभियान, आठ किमी में होगी सफाई

विश्व पर्यावरण दिवस, पांच जून को हैरिटेज निगम आठ किलोमीटर में सफाई अभियान चलाएगा। कनक वृंदावन घाटी से नाहरगढ़ तक श्रमदान करने के लिए लोग जुटेंगे। इस अभियान के जरिये पर्यावरण संरक्षण और पहाड़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को आयुक्त अभिषेक सुराणा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। […]

जयपुरJun 04, 2024 / 12:47 am

Amit Pareek

आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक।

विश्व पर्यावरण दिवस, पांच जून को हैरिटेज निगम आठ किलोमीटर में सफाई अभियान चलाएगा। कनक वृंदावन घाटी से नाहरगढ़ तक श्रमदान करने के लिए लोग जुटेंगे। इस अभियान के जरिये पर्यावरण संरक्षण और पहाड़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को आयुक्त अभिषेक सुराणा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त ने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठन और स्वयं सेवी समूह के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जाएगा। आठ किलोमीटर के रूट को 10 जोन में बांटा गया है। हर जोन में करीब 100 लोग श्रमदान करेंगे।

Hindi News / Jaipur / नाहरगढ़ पहाड़ी पर सफाई का विशेष अभियान, आठ किमी में होगी सफाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.