scriptREET Paper Leak प्रकरण : अब BJP के सीनियर नेता ने शेयर कर डाली ऐसी पोस्ट, मच गया हड़कंप | REET Paper Leak BJP CBI investigation demand latest update | Patrika News
जयपुर

REET Paper Leak प्रकरण : अब BJP के सीनियर नेता ने शेयर कर डाली ऐसी पोस्ट, मच गया हड़कंप

REET Paper Leak Matter :- रीट परीक्षा लीक प्रकरण पर गरमाई सियासत, निशाने पर पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, अब पूर्व भाजपा विधायक का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में, जितेंद्र गोठवाल ने गहलोत सरकार को दी चुनौती, बोले ‘मैंने लिखा नाथी का बाड़ा, दम है तो करो गिरफ्तार’

जयपुरFeb 04, 2022 / 10:53 am

Nakul Devarshi

jaipur

bjp

जयपुर।

रीट भर्ती पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच ( REET Paper Leak BJP CBI Probe Demand ) की मांग के बीच पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ( Govind Singh Dotasara ) भाजपा के निशाने पर बने हुए हैं। इस बीच अब भाजपा के पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल ( Jitendra Gothwal ) की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में बनी हुई है। इस पोस्ट में गोठवाल राज्य की गहलोत सरकार को चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

इस पोस्ट में गोठवाल ने बेख़ौफ़ अंदाज़ में ये लिखा, ”हां मैंने ही तुम्हारे बंगले के बाहर नाथी का बाड़ा लिखा है।” इसके बाद चेतावनी भरे लिखा, ‘अगर दम है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ। ”

 

उन्होंने पोस्ट पर आगे ये लिखकर भी चेताया कि जब तक रीट अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हर कदम पर तुम्हें नाथी का बाड़ा याद दिलाया जाएगा। पूर्व विधायक की ओर से गुरुवार देर रात पोस्ट किया गया ये सन्देश आज सुबह तक जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र गोठवाल पूर्व मंत्री होने के साथ ही प्रदेश भाजपा संगठन में मंत्री भी हैं। वसुंधरा राजे सरकार के दौरान वे संसदीय सचिव भी रहे हैं।

https://twitter.com/JitenGothwal/status/1489275481354797057?ref_src=twsrc%5Etfw

बदली रणनीति! निशाने पर डोटासरा

रीट भर्ती पेपर लीक प्रकरण को मुद्दा बनाकर प्रदेश भाजपा आक्रामक मोड अपनाये हुए हैं। प्रकरण की सीबीआई जांच की पुरज़ोर मांग उठाकर सरकार को चौतरफा घेरकर दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि विगत दो दिन से भाजपा की रणनीति बदली हुई दिखाई दे रही है। पार्टी के निशाने पर पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा आये हुए हैं।

 

डोटासरा के पूर्व में दिए गए ‘नाथी का बाड़ा’ कथन को लेकर ही अब उन्हें घेरा जा रहा है। इसी मकसद से भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर रात को पहले डोटासरा के सीकर स्थित आवास पर, और फिर जयपुर के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास के बाहर दीवारों पर कालिख पोतकर ‘नाथी का बाड़ा’ सन्देश लिख डाले थे। इसके बाद से मामला काफी गर्माया हुआ है।

Hindi News / Jaipur / REET Paper Leak प्रकरण : अब BJP के सीनियर नेता ने शेयर कर डाली ऐसी पोस्ट, मच गया हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो