bell-icon-header
जयपुर

Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आएगा मौसम में बदलाव, माउंट आबू में पारा 0 डिग्री पर, जानें आईएमडी की ताजा अपडेट

Weather Update: प्रदेश में उत्तरी हवाओं ने रातें सर्द कर दी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान फिर 0 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुरDec 12, 2023 / 08:29 am

Kirti Verma

Weather Update: प्रदेश में उत्तरी हवाओं ने रातें सर्द कर दी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान फिर 0 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार फतेहपुर में रात का पारा 4.5 डिग्री पर आ गया। प्रदेश में 14 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। मौसम केन्द्र के अनुसार मौसम शुष्क होने के चलते रात के तापमान में गिरावट हो रही है। यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी।


पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं होगा
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 16 दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ आएगा। लेकिन इसका असर राजस्थान में नहीं होगा। सिर्फ बादल छाए रहेंगे। एक से दो डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह में तापमान स्थिर रहेगा।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में सर्दी का सितम, अगले 7 दिन में बढ़ेगी ठंड, जानें विभाग का ताजा अपडेट

 

इन शहरों में यह रहा रात का पारा

जगह : न्यूनतम तापमान
माउंट आबू : 0
भीलवाड़ा : 9.8
अलवर : 7
पिलानी : 7
सीकर : 5.5
जोधपुर सिटी : 8.6
चूरू : 6.4
गंगानगर : 7.9
अंता बारां 8.9
संगरिया : 5.4
जालोर : 6.6
सिरोही : 6.6
फतेहपुर : 4.5
करौली : 9

 

यह भी पढ़ें

राजस्थान में 48 घंटे में सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में होगी बारिश, IMD का बड़ा अलर्ट

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आएगा मौसम में बदलाव, माउंट आबू में पारा 0 डिग्री पर, जानें आईएमडी की ताजा अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.