bell-icon-header
जयपुर

Rajasthan Monsoon 2024 : तीन घंटे के अंदर राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश, इन 8 जिलों के लिए IMD Alert जारी

Rajasthan Pre- Monsoon Activity : राजस्थान में मौसम विभाग ने कई जिलों में 3 घंटे के अंदर बारिश होने की संभावना जताई है।

जयपुरJun 24, 2024 / 11:07 am

Supriya Rani

Rajasthan Pre- Monsoon Today : राजस्थान में लगातार प्री- मानसून का दौर जारी है। इसमें कोई शक नहीं है कि लोगों को कुछ दिनों के भीतर प्री मानसून से राहत मिली लेकिन कई जिले ऐसे हैं जहां मौसम विभाग ने बारिश का दौर थमने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर व बीकानेर संभाग में बारिश का दौर थमेगा।

तीन घंटे के अंदर इन जगहों पर बारिश

कुछ देर पहले आइएमडी ने कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। संभावना जताई गई है कि यहां तीन घंटे के अंदर बारिश होगी। राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। आइएमडी ने तीन घंटे के अंदर अंधड़ के साथ यहां हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इस दिन से होगी मानसून की धमाकेदार एंट्री

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रीय हो गया है। अब महज कुछ दिनों में ही मानसून का आगमन हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जून के बाद राज्य में मानसून की एंट्री हो सकती है। 26 से 28 जून के बीच प्रदेश में मानसून प्रवेश कर जाएगा।

26 से 28 जून के बीच इन जगहों पर होगी बारिश

मानसून के आगमन के साथ ही राजस्थआन का मौसम बदल जाएगा। तापमान में गिरावट के साथ की जगहों पर बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर के कुछ भागों में मानसून पूर्व की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं बीकानेर व जयपुर संभाग में बारिश का दौर थमेगा।

राजस्थान में यहां सबसे अधिक बारिश

राज्य में रविवार को बारिश की गतिविधियों में कमी आई। सबसे अधिक बारिश डबोक में 11 मिलीमीटर दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ में 8 व जयपुर में 4 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा जोधपुर और धौलपुर में भी हल्की बरसात हुई।

यह भी पढ़ें

Rajasthan Pre- Monsoon : जयपुर में 6 जगहों पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू लेकिन काम के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं

संबंधित विषय:

Hindi News / Jaipur / Rajasthan Monsoon 2024 : तीन घंटे के अंदर राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश, इन 8 जिलों के लिए IMD Alert जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.