Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस के शीर्ष नेता सामूहिक नेतृत्व से चुनाव लड़ने की बात करते हों, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के बाद अब जालोर पर्यवेक्षक रघु देसाई ने मुख्यमंत्री गहलोत तो सीएम चेहरा बताते हुए नई बहस छेड़ दी है।
जयपुर•Oct 01, 2023 / 11:48 am•
Akshita Deora
जयपुर @ पत्रिका. Rajasthan Election 2023: विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस के शीर्ष नेता सामूहिक नेतृत्व से चुनाव लड़ने की बात करते हों, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के बाद अब जालोर पर्यवेक्षक रघु देसाई ने मुख्यमंत्री गहलोत तो सीएम चेहरा बताते हुए नई बहस छेड़ दी है। पर्यवेक्षक देसाई का दावा है कि सरकार बनने के बाद अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री बनेंगे। देसाई ने शनिवार को कांग्रेस वॉर रूम के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही। सचिन पायलट को लेकर देसाई का कहना है कि पायलट सरकार बनाने में सहयोग कर रहे हैं। वहीं भाजपा में गुटबाजी है। राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आगे नहीं किया जा रहा है।
Hindi News / Jaipur / कांग्रेस के इस नेता ने किया दावा, पायलट और गहलोत में से कौन बनेगा मुख्यमंत्री