रोड शो भी मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को जयपुर में रोड शो करेंगे। उनका रोड शो हवामहल, किशनपोल और आदर्श नगर विधानसभा सीट से गुजरेगा। ये तीनों ही सीटें मुस्लिम बाहुल्य हैं। तीनों ही सीटों पर भाजपा को संघर्ष करना पड़ रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि मोदी के रोड शो के बाद यहां चुनाव का रुख बदलेगा।
Rajasthan Election: राहुल-प्रियंका बंटी और बबली, इतना भी नहीं जानते कि पेट्रोल-डीजल वैट के दायरे में नहीं आते
कांग्रेस भी हिन्दुत्व की ओर
अल्पसंख्यक कांग्रेस का परम्परागत वोटबैंक है। ऐसे में पार्टी का टारगेट इस बार हिन्दु वोटबैंक है। गहलोत सरकार ने इस बार सावन में शिव मंदिरों में अभिषेक, वरिष्ठ तीर्थ यात्रा जैसी कई योजनाएं चलाकर सॉफ्ट हिन्दुत्व की ओर से कदम बढ़ाए थे। अब चुनाव में भी कांग्रेस नेताओं ने हर दौरे में मंदिरों में जाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गारंटी यात्रा की शुरुआत भी मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से की थी।
भाजपा पर लगा रहे ध्रुवीकरण के आरोप
कांग्रेस नेता अपने भाषणों में भाजपा पर ध्रुवीकरण के आरोप लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उदयपुर में दिए बयान पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि आतंकियों से सहानुभूति रखने वाली कांग्रेस सरकार राजस्थान को बर्बाद कर देगी। इस पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि पीएम मोदी धर्म के नाम पर लोगों को भड़का रहे हैं। सरदारपुरा से टिकट मिलने के बाद जोधपुर दौरे पर सीएम गहलोत ने कहा था कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन हम धर्म की राजनीति नहीं करते।