scriptकांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज, सभी 400 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट किसको कहां लगाा | Patrika News
जयपुर

कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज, सभी 400 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट किसको कहां लगाा

प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब सात महीने के भीतर होने हैं, ऐसे में कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।

जयपुरMay 06, 2018 / 09:51 pm

Kamlesh Sharma

rajasthan congress presidents list
1/9

प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब सात महीने के भीतर होने हैं, ऐसे में कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत कांग्रेस के संगठन में निचले स्तर तक बदलाव किया जा रहा है। पहले आठ जिलों में जिलाध्यक्ष बदले गए और रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने सभी 400 ब्लॉकों के नामों की घोषणा की।

rajasthan congress presidents list
2/9

अधिकांश जगह अध्यक्षों को बदला गया है। कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष बनाने में स्थानीय जातिगत समीकरणों का ध्यान रखा है।

rajasthan congress presidents list
3/9

कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की सूची को लेकर लंबे समय से इंतजार था। कांग्रेस में निचले स्तर पर चल रही खींचतान में यह सूची अटकी हुई थी। यही वजह है कि ऐन समय तक कई ब्लॉकों में फेरबदल तक करना पड़ा।

rajasthan congress presidents list
4/9

वहीं कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस सूची में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला है। युवाओं के साथ कई बुजुर्ग नेताओं को भी इसमें जगह दी गई है। इसके अलावा स्थानीय जातिगत समीकरणों का ध्यान में रखा गया है।

rajasthan congress presidents list
5/9

कई जिलों में कम से कम एक मुस्लिम नेता को भी ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। जयपुर शहर के 16 में से 3 ब्लॉक में मुस्लिम चेहरे दिए गए हैं।

rajasthan congress presidents list
6/9

ऊर्जा से होगा कामचुनाव से कुछ महीने पहले संगठन में इस तरह के बदलाव के पीछे कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि नए चेहरे आने से संगठन के कार्यों को गति मिलेगी। कई जगह युवाओं को मौका दिया गया है, जिसकी वजह से पार्टी से युवाओं के जुडऩे की उम्मीद भी की जा रही है।

rajasthan congress presidents list
7/9

400 में से सिर्फ 6 महिलाएंप्रदेश में सिर्फ छह महिलाओं को कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष पद पर बिठाया है। इनमें अजमेर जिले के पुष्कर में मंजू कुर्डिया, अलवर के बानसूर में सुमन यादव, भीलवाड़ा के कोटड़ी में जैना देवी, चुरू के सुजानगढ़ में सविता राठी, कोटा के सेमलिया में जया मीणा और श्रीगंगानगर के घड़साना में गोमती टांक शामिल है।

rajasthan congress presidents list
8/9

कम संख्या में महिलाओं को लेने पर प्रदेश महामंत्री गिरिराज गर्ग ने कहा कि महिलाओं के लिए अलग से प्रकोष्ठ बना हुआ है, जिसमें सभी स्तर पर महिलाओं को नियुक्ति मिली हुई है।

rajasthan congress presidents list
9/9

Hindi News / Photo Gallery / Jaipur / कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज, सभी 400 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट किसको कहां लगाा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.