scriptJamwa Ramgarh Assembly Election: जमवारामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस का पलड़ा रहा है भारी, अब तक ये रहे विधायक | Patrika News
जयपुर

Jamwa Ramgarh Assembly Election: जमवारामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस का पलड़ा रहा है भारी, अब तक ये रहे विधायक

Jamwa Ramgarh Rajasthan Assembly Election 2023 Details: राजस्थान में सोलहवीं विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। विधानसभा क्षेत्र जमवारामगढ़ में 1998, 2003, 2008 व 2013 के त्रिकोणीय मुक़ाबला रहा था। वर्ष 2018 में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला रहा। जिसमें कांग्रेस विजय रही।

जयपुरOct 31, 2023 / 02:37 pm

Santosh Trivedi

हाईप्रोफाइल सीट पर 29 प्रत्याशी पर भाजपा-कांग्रेस को छोडक़र अन्य प्रत्याशियों का नहीं है शोर

हाईप्रोफाइल सीट पर 29 प्रत्याशी पर भाजपा-कांग्रेस को छोडक़र अन्य प्रत्याशियों का नहीं है शोर

Jamwa Ramgarh Rajasthan Assembly Election 2023 Details: राजस्थान में सोलहवीं विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जमवारामगढ विधानसभा के चार चुनावों में त्रिकोणीय संघर्ष रहा। वहीं अब दोनों पार्टियों के टिकट घोषित होने के बाद ही चुनावी बिसात बिछेगी। विधानसभा क्षेत्र जमवारामगढ़ में 1998, 2003, 2008 व 2013 के त्रिकोणीय मुक़ाबला रहा था। वर्ष 2018 में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला रहा। जिसमें कांग्रेस विजय रही। वर्ष 1998 में त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के रामचंद्र सराधना विजयी रहे।

 

जमवारामगढ विधानसभा क्षेत्र के चुनावी इतिहास में पहली बार अतिरक्त पुलिस अधीक्षक से सेवानिवृत्त निर्दलीय उम्मीदवार रामनारायण नागवा दूसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में भाजपा के टिकट पर तत्कालीन विधायक रामराय शर्मा तीसरे नम्बर पर रहे। भाजपा उम्मीदवार के तीसरे नम्बर रहने पर भाजपा ने 2003 के चुनाव में रामराय शर्मा का टिकट काटकर नई उम्मीदवार राजकुमारी शर्मा को टिकट दिया।

 

इस बार भी त्रिकोणीय मुक़ाबला हुआ। प्रदेश में भाजपा की लहर थी। तब कांग्रेस के रामचंद्र सराधना ने लगातार त्रिकोणीय मुक़ाबले में बसपा के रामनारायण नागवा को परास्त किया। भाजपा लगातार दूसरे चुनाव में तीसरे स्थान पर रही। त्रिकोणीय मुक़ाबले में कांग्रेस को लगातार फयदा हुआ और सराधना दो बार विधायक चुने गए।

 

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को- Jamwa Ramgarh Constituency rajasthan election Result 2023

 


चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, जमवारामगढ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर की जाएगी।

 

जमवारामगढ विधानसभा सीट से उम्मीदवार- Jamwa Ramgarh Constituency Rajasthan Election 2023: Candidates List


राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में जमवारामगढ़ विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुक़ाबला होने के आसार है। चुनाव लड़ने के लिए एक महिला प्रत्याशी कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी कर रही है। यदि टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान कर रखा है। जिससे चुनाव में त्रिकोणीय मुक़ाबला होने का आसार है। हालांकि कांग्रेस और भाजपा ने अब तक टिकटों की घोषणा नहीं की है। जिससे जमवारामगढ़ की तस्वीर फिलहाल साफ नहीं है।

 

जमवारामगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 परिणाम- Jamwa Ramgarh Constituency Rajasthan Election Result: What happened in 2018


राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में जमवारामगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के गोपाल मीना विजयी उम्मीदवार थे। उन्हें 89,165 वोट मिले, जबकि भाजपा के महेंद्रपाल मीना के पक्ष में 67,481 वोट पड़े। जीत का अंतर 21,684 वोटों का रहा।

 

जमवारामगढ़ विधानसभा चुनाव 2013 परिणाम- Jamwa Ramgarh Constituency Rajasthan Election Result: What happened in 2013


जमवारामगढ़ विधानसभा सीट पर 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने फिर दूसरी बार जगदीश नारायण मीना पर दाव खेला। कांग्रेस ने इस बार गोपाल मीना का टिकट काटकर शंकर लाल मीना को उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में डॉ. किरोड़ी लाल मीना की राजपा भी मैदान में आ गई। इस चुनाव में भाजपा के जगदीश मीना विजयी रहे। कांग्रेस दूसरे और राजपा तीसरे नंबर पर रही। इस चुनाव में भाजपा ने 15 वर्ष बाद जीत दर्ज की। इस तरह जमवारामगढ़ विधानसभा के चुनावी इतिहास में चार बार त्रिकोणीय मुक़ाबला हुए। त्रिकोणीय मुकाबले में तीन बार कांग्रेस व एक बार भाजपा को सफलता मिली।

 

जमवारामगढ़ विधानसभा चुनाव 2008 परिणाम- Jamwa Ramgarh Constituency Rajasthan Election Result: What happened in 2008


वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद जमवारामगढ विधानसभा एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हो गई। आरक्षित होने के बाद वर्ष 2008 में पहले चुनाव में कांग्रेस के गोपाल मीना का मुक़ाबला भाजपा के जगदीश नारायण मीना से हुआ। इस चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वहीं भाजपा दूसरे व निर्दलीय उम्मीदवार हनुमान सहाय धानका तीसरे नंबर पर रहे। त्रिकोणीय संघर्ष के चलते भाजपा को लगातार तीसरी बार हार झेलनी पड़ी।

 

 

जमवारामगढ़ से अब तक कौन-कौन रहा विधायक- Jamwa Ramgarh MLA’S LIST

वर्षविधायकपार्टी
2018गोपाल मीनाकांग्रेस
2013जगदीश नारायण मीनाभाजपा
2008गोपाल मीनाकांग्रेस
2003राम चंद्रकांग्रेस
1998राम चंद्रकांग्रेस
1993राम राय शर्माभाजपा
1990रामेश्वर प्रसादभाजपा
1985वैद भैरू लाल भारद्वाजकांग्रेस
1980वैद भैरू लाल भारद्वाजINC(I)
1977रामेश्वर प्रसादJanata Party
यह भी पढ़ें

राजस्थान विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Hindi News/ Jaipur / Jamwa Ramgarh Assembly Election: जमवारामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस का पलड़ा रहा है भारी, अब तक ये रहे विधायक

ट्रेंडिंग वीडियो