bell-icon-header
जयपुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने टिकट बंटवारे में जातीय समीकरण साधने पर रखा फोकस

Rajasthan Election: राजनीति में जातीय समीकरण भी महत्वपूर्ण होते हैं। यही वजह है कि राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में कांग्रेस-भाजपा ने विशेष ध्यान रखा है।

जयपुरNov 07, 2023 / 08:02 am

Nupur Sharma

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजनीति में जातीय समीकरण भी महत्वपूर्ण होते हैं। यही वजह है कि राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में कांग्रेस-भाजपा ने विशेष ध्यान रखा है। इतना ही नहीं सामान्य वर्ग की सीटों पर भी कई जगह दोनों ही दलों ने एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को उतारा हैं। एसटी की आरक्षित सीटें 25 हैं, लेकिन भाजपा ने 30 तो कांग्रेस ने 33 सीटों पर एसटी वर्ग से प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें दौसा, सवाई माधोपुर, महुवा, जहाजपुर व अंता सहित अन्य कई सीटें शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले जाट वर्ग को ज्यादा सीटें दी हैं, वहीं राजपूत और ब्राह्मणों को भाजपा ने ज्यादा मौका दिया है। वैश्य को दोनों दलों ने बराबर टिकट दिए हैं। राज्य में 34 सीटें एससी और 25 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: उम्मीदवारों को सोशल मीडिया का सहारा लेना न पड़ जाए भारी

33 की वकालत, हिस्सेदारी दी 13.5 फीसदी तक
राजनीति में महिलाओं को 33 फीसदी भागीदारी देने की वकालत करने वाले भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों ने 10 से 13.5 फीसदी तक ही महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने 20 तो कांग्रेस ने 27 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। जबकि नारी वंदन अधिनियम बनने के दौरान सभी राजनीतिक दलों ने इसी चुनाव से 33 फीसदी महिलाओं को भागीदारी की जोरदार वकालत की थी, लेकिन चुनाव टिकट वितरण में आधे भी टिकट नहीं दिए।

भाजपा ने खेला हिन्दूत्व कार्ड
टिकट वितरण में भाजपा ने इस बार पूरी तरह उत्तर प्रदेश की तरह हिन्दुत्व कार्ड खेला है। 200 में से किसी भी सीट पर मुस्लिम चेहरे को नहीं उतारा। मुस्लिम होने की आशंका के चलते मसूदा में दिए टिकट को भी बदल दिया है। जबकि गत चुनाव में भाजपा ने अंतिम समय में एक टिकट यूनुस खान को टोंक से सचिन पायलट के सामने अजित मेहता का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया था। उधर, कांग्रेस ने 14 मुस्लिम चेहरे उतारे हैं।

यह भी पढ़ें

राजस्थान चुनाव: सीधे और बहुकोणीय मुकाबले में 242 प्रत्याशी नहीं छू पाए एक हजार वोटों का आंकड़ा, जानिए क्यों

कांग्रेस-भाजपा के उम्मीदवारों के जातीय समीकरण

Hindi News / Jaipur / राजस्थान विधानसभा चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने टिकट बंटवारे में जातीय समीकरण साधने पर रखा फोकस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.