bell-icon-header
जयपुर

Rajasthan Assembly By-Election: राजस्थान में अब 5 नहीं 6 सीटों पर उपचुनाव, जानिए कब होंगे इलेक्शन?

Rajasthan Politics: संभावना है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ ही प्रदेश की रिक्त हुईं सभी सीटों पर भी उपचुनाव हो जाएंगे।

जयपुरAug 09, 2024 / 11:10 am

Anil Prajapat

Rajasthan Assembly By-Election: जयपुर। राजस्थान में अब 5 नहीं 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। दरअसल, सलूम्बर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा के निधन से विधानसभा की रिक्त सीटों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद से ही पांच सीटें रिक्त चल रहीं थी।
संभावना है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ ही राजस्थान की रिक्त हुईं सभी सीटों पर भी उपचुनाव हो जाएंगे। हरियाणा सरकार का कार्यकाल अक्टूबर में खत्म हो रहा है। ऐसे में चर्चा है कि अक्टूबर में ही वहां चुनाव होंगे और इसी समय राजस्थान में भी उपचुनाव हो जाएंगे।
सलूम्बर के अलावा प्रदेश की खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उणियारा, चौरासी विधानसभा सीट भी खाली चल रही है। इन पांच सीटों के विधायक लोकसभा सांसद चुने गए थे, जिस वजह ये यह सीटें रिक्त हुई हैं।
यह भी पढ़ें

Rajasthan Assembly By-election : इन 5 विधानसभा सीटों पर रहेगा कब्जा या सरकार के कामकाज पर होगी जीत-हार

तीसरी बार विधायक बने थे मीणा

अमृतलाल मीणा लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए थे। सबसे पहले वे 2013 में विधायक बने थे। इसके बाद वे विस का कोई भी चुनाव नहीं हारे। वर्ष 2023 का विस चुनाव वे 14 हजार 691 वोटों से जीते थे। विधायक बनने से पहले वे पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य भी रह चुके थे।
यह भी पढ़ें

Rajasthan Heavy Rain: मानसून लाया खुशखबर, राजस्थान में हो चुकी इतनी ज्यादा बारिश

भाजपा का एक विधायक कम हुआ

अमृतलाल मीणा के निधन से भाजपा विधायकों की संख्या कम हो गई है। पहले 115 विधायक भाजपा के थे। अब 114 रह गए हैं। हालांकि, बहुमत से भाजपा के पास अधिक विधायक हैं। ऐसे में एक सीट कम होने से भाजपा सरकार को कोई फर्क नही पड़ेगा।

Hindi News / Jaipur / Rajasthan Assembly By-Election: राजस्थान में अब 5 नहीं 6 सीटों पर उपचुनाव, जानिए कब होंगे इलेक्शन?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.