bell-icon-header
जयपुर

भजनलाल सरकार के मंत्रियों के लिए आई ऐसी खबर, सामान्य प्रशासन विभाग ने दिए ये निर्देश

भजनलाल सरकार के मंत्रियों को सरकारी आवासों का आवंटन होने के बाद अब इनका रिनोवेशन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को सभी आवासों के मरम्मत और अन्य कार्याें का एक साथ बजट तैयार करने को कहा है।

जयपुरJan 22, 2024 / 08:24 am

Kirti Verma

भजनलाल सरकार के मंत्रियों को सरकारी आवासों का आवंटन होने के बाद अब इनका रिनोवेशन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को सभी आवासों के मरम्मत और अन्य कार्याें का एक साथ बजट तैयार करने को कहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से दो अधिशासी अभियंताओं को इसकी जिम्मेदारी दी है। इन दोनों अभियंताओं को सिविल लाइंस और गांधीनगर में मंत्रियों के आवासों का काम दिया है।

यह भी पढ़ें

Rajasthan News : लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को बड़ी चुनौती दे सकती है ये पार्टी




अब जल्द ही बजट तैयार करने के लिए आवासों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद कराए जाने वाले कार्यों की स्वीकृति और उसमें होने वाले खर्च का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। सभी मंत्री रिनोवेशन और साज-सज्जा होने के बाद ही अपने बंगलों में जाएंगे। बंगलों में नया फर्नीचर भी आएगा। इसमें लाखों रुपए खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

राजस्थान के इस जिले का पोस्टल बैलेट फाॅर्मूला पूरे देश में होगा लागू

सामान्य प्रशासन विभाग ने पिछले दिनों 10 मंत्रियों को सिविल लाइंस, 5 को गांधीनगर और 2 मंत्रियों को अस्पताल रोड के बंगले आवंटित किए हैं। इसके अलावा उपमुख्यमंत्रियों को भी बंगले दिए जा चुके हैं। मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों को अभी बंगलों का आवंटन किया जाना है। राज्य में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का गठन 30 दिसंबर को हुआ था।

Hindi News / Jaipur / भजनलाल सरकार के मंत्रियों के लिए आई ऐसी खबर, सामान्य प्रशासन विभाग ने दिए ये निर्देश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.