जयपुर

चौथे सर्वे में  गहलोत सरकार के  11 मंत्रियों की परफॉर्मेंस बेहतर, 17 की अभी भी औसत

पहले तीन सर्वे आधे से ज्यादा मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट थी औसत से नीचे, अब अक्टूबर माह में होगा पांचवा और अंतिम सर्वे

जयपुरSep 30, 2023 / 12:40 pm

firoz shaifi

फिरोज सैफी/जयपुर।

काम के आधार पर मंत्री-विधायकों की परफॉर्मेंस जानने और उनके क्षेत्र की जनता उनके बारे में क्या सोचती है इसे लेकर सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से लगातार सर्वे करवाए जा रहे हैं। अप्रैल महीने से लेकर सितंबर के मध्य तक चार सर्वे करवाए जा चुके हैं। हालांकि चौथे सर्वे के मुताबिक हलोत मंत्रिमंडल के अधिकांश मंत्रियों परफॉर्मेंस रिपोर्ट में कुछ सुधार हुआ है।

पहले तीन सर्वे में जहां आधे से ज्यादा मंत्रियों की परफॉर्मेंस औसत से नीचे थी तो वहीं चौथे सर्वे में अब 17 मंत्रियों का कामकाज औसत है तो वहीं 11 मंत्री ऐसे हैं जिनकी परफॉर्मेंस रिपोर्ट बेहतर है। इनमें कैबिनेट और राज्यमंत्री दोनों शामिल हैं।

बताया जाता है कि मंत्रियों की स्थिति में सुधार के पीछे एक वजह महंगाई राहत शिविर भी है, साथ ही पहले सर्वे की रिपोर्ट के बाद ही मुख्यमंत्री ने तमाम मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर ही टिकट मिलने की बात कही थी। उसी के बाद से मंत्रियों ने अपने क्षेत्र की जनता की सुध ली।

अक्टूबर माह में पांचवा और अंतिम सर्वे
सूत्रों के माने तो मंत्री-विधायकों की जमीनी हकीकत के लिए पांचवा और अंतिम सर्वे 5 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर के बीच होगा, हालांकि इनमें से कितने मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतर जाएगा,ये भी पांचवे सर्वे रिपोर्ट पर ही निर्भर करेगा।

बीजेपी की सूची का इंतजार
बताया जाता है कि प्रत्याशी चयन को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस ने फिलहाल अपनी रणनीति में बदलाव किया है। कांग्रेस थिंक टैंक को अब भाजपा प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है,पार्टी के शीर्ष नेताओं का कहना है कि भाजपा की सूची पहले जारी होती है तो उनके प्रत्याशियों को देखकर ही कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी उसी हिसाब से चुनाव मैदान में उतरेगी। यही वजह है कि इन दिनों कांग्रेस में प्रत्याशी चयन के लिए ज्यादा माथा-पच्ची नहीं हो रही है।

इन मंत्रियों की परफॉर्मेंस बेहतर
अशोक गहलोत, शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, प्रमोद जैन भाया, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, सुभाष गर्ग, राजेंद्र यादव, अशोक चांदना, रमेश मीणा, शकुंतला रावत, परसादी लाल मीणा

इन इन मंत्रियों की रिपोर्ट औसत
उदयलाल आंजना, विश्वेंद्र सिंह, सालेह मोहम्मद, ममता भूपेश, भंवर सिंह भाटी, बृजेंद्र ओला, लालचंद कटारिया, टीकाराम जूली, जाहिदा खान, अर्जुन बामनिया, हेमाराम चौधरी, गोविंद राम मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, मुरारी लाल मीणा और गोविंद राम मेघवाल, महेश जोशी, भजनलाल जाटव ।


ये मंत्री नहीं लड़ना चाहते हैं चुनाव
इधर कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल की स्थिति बेहतर होने के बावजूद वे चुनाव मैदान में नहीं उतरकर अपने पुत्र को टिकट दिलाना चाहते हैं, इसके अलावा मंत्री हेमाराम चौधरी भी अपनी पुत्री को टिकट चाहते हैं।

वीडियो देखेंः- CM Ashok Gehlot के बयान पर Rajendra Rathore ने किया पलटवार | Rajasthan News

Hindi News / Jaipur / चौथे सर्वे में  गहलोत सरकार के  11 मंत्रियों की परफॉर्मेंस बेहतर, 17 की अभी भी औसत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.