भाजपा प्रदेश मीडिया कार्यालय पर गडकरी ने प्रेस वार्ता में इस बात को भी स्वीकार किया कि रोड सेफ्टी को लेकर हमने बहुत काम किए, मगर सफलता नहीं मिली, यह सच्चाई है।
हमने कानून बनाया, जुर्माना लगाया, लेकिन दुर्भाग्यवश लोगों में कानून के प्रति डर नहीं है। जनता को ही जागरूक होना पड़ेगा। तभी दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। इससे पहले गडकरी ने केंद्र सरकार और उनके विभाग की ओर से राजस्थान में करवाए कामों का ब्यौरा रखा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता के सहयोग से राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी, जिससे विकास की गति और बढ़ेगी।
Rajasthan Election: स्टार प्रचारकों का राजस्थान में जमावड़ा, शाह, गडकरी, सरमा और धामी की विजय संकल्प सभाएं
राष्ट्रवाद भाजपा की आत्मा, राष्ट्र सर्वोपरि
गडकरी ने कहा कि राष्ट्रवाद भाजपा की आत्मा है। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, यह हमारी ताकत है। अंत्योदय भाजपा का उदेश्य है। गडकरी ने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि भारत विश्व गुरु बने। आज भारत विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था है और दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनना हमारा सपना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भारत सरकार 41 हजार करोड़ के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बना रही है। आने वाले समय में जयपुर से दिल्ली तक इलेक्ट्रिक हाइवे बनाएंगे। गडकरी ने साफ किया कि हम वोट के लिए काम नहीं करते। भारत सरकार ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के साथ कभी पक्षपात नहीं किया।