scriptजयपुर में अब 250 वार्ड, जानिए किस विधानसभा में कितने होंगे वार्ड | new heritage and greater jaipur corporations | Patrika News
जयपुर

जयपुर में अब 250 वार्ड, जानिए किस विधानसभा में कितने होंगे वार्ड

-निगम सीमा में आने वाले विस क्षेत्रों में वार्डों की संख्या की निर्धारित

जयपुरNov 15, 2019 / 12:29 am

अभिषेक व्यास

जयपुर में अब 250 वार्ड, जानिए किस विधानसभा में कितने होंगे वार्ड

जयपुर में अब 250 वार्ड, जानिए किस विधानसभा में कितने होंगे वार्ड

शहर में दो नगर निगम घोषित होने के बाद गुरुवार को विस क्षेत्रों के हिसाब से वार्डों की संख्या भी तय कर दी। नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम आयुक्त विजय पाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। उसके बाद वार्डों की संख्या तय कर दी गई। अब जयपुर गे्रटर नगर निगम के विद्याधर नगर विस क्षेत्र में सर्वाधिक 42 वार्ड होंगे और हैरिटेज नगर निगम के आमेर विस क्षेत्र में महज चार वार्ड होंगे। शुक्रवार से वार्डों के परिसीमन का काम शुरू हो जाएगा। बैठक में विस क्षेत्र के हिसाब से अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। पूरे शहर में 250 वार्ड होंगे।
यह होगी स्थिति
जयपुर शहर को नगर निगम के हिसाब से दो हिस्सों में बांट दिया। हैरिटेज और ग्रेटर नगर में पांच-पांच विस क्षेत्रों को शामिल किया गया है। विश्व विरासत परकोटा को हैरिटेज में शामिल किया गया है। नव विकसित इलाकों को ग्रेटर में शामिल किया गया है। अब पूरे शहर में 91 वार्डों की जगह 250 वार्ड होंगे। इनमें हैरिटेज में 100 और गे्रटर में 150 वार्डों की संख्या निर्धारित की गई है।
हैरिटेज नगर निगम में वार्डों की स्थिति
सिविल लाइंस 24
आदर्श नगर 25
किशनपोल 21
हवामहल 26
आमेर 4
———————————————-
ग्रेटर नगर निगम में वार्डों की स्थिति
विधाधर नगर 42
झोटवाड़ा 22
सांगानेर 39
बगरू 21
मालवीय नगर 26

Hindi News/ Jaipur / जयपुर में अब 250 वार्ड, जानिए किस विधानसभा में कितने होंगे वार्ड

ट्रेंडिंग वीडियो